{"_id":"78a391abe822eefea21ccad1959f4ca1","slug":"time-required-for-polythene-thermocol-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिथीन-थर्माकोल के लिए मांगा समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलिथीन-थर्माकोल के लिए मांगा समय
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
Updated Sun, 14 Feb 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
व्यापारियों ने सीएम हरीश रावत को पॉलिथीन और थर्माकोल डिस्पोजल की बिक्री के लिए समय मांगते हुए ज्ञापन सौंपा। वहीं कांग्रेसियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग में रोडवेज के समीप दुकानों को न हटाने और बाईपास बनाने की मांग की।
विज्ञापन
व्यापारियों ने कहा कि एनजीटी के आदेश के बाद 1 फरवरी से राज्य में 40 माइक्रोन तक की पॉलिथीन और थर्माकोल के डिस्पोजल में प्रतिबंध लगा दिया है। जिससे व्यापारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। व्यापारियों ने शादियों के सीजन को देखते हुए करोड़ों का माल खरीदा है। रातों रात आए आदेश से माल व्यापारियों के गोदाम में भरा पड़ा है। उन्होंने उक्त माल बेचने के लिए समय देने की मांग की।
विज्ञापन
वहीं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ के नेतृत्व में कांग्रेसियों के शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि रोडवेज के समीप 250 दुकानदार 40 वर्षों से शहर में व्यापार कर रहे हैं। लेकिन हाईवे आने से इनकी दुकानों का टूटने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि दुकान टूटने से 250 दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो जाएगा। इसे देखते हुए कांग्रेसियों ने बाईपास बनाने की मांग की। इस दौरान सुशील गाबा, संजय जुनेजा, हरीश अरोरा, सरेंद्र तनेजा, आशीष ग्रोवर, मनीष गोस्वामी, इंद्रजीत सिंह, सोहन मदान मौजूद रहे।
विज्ञापन