फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Throw the remains of the sacrifice at the collection point only

Udham Singh Nagar News: कलेक्शन प्वाॅइंट पर ही डालें कुर्बानी का अवशेष

Thu, 05 Jun 2025 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 05 Jun 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Throw the remains of the sacrifice at the collection point only
जसपुर। ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने को नगर पालिका ने पूरी तैयारी कर ली है। कुर्बानी का अवशेष फेंकने को दो जगह गड्ढे बनाए गए हैं। कई वाहनों को इस काम के लिए लगाया गया है। साथ ही लोगों से कलेक्शन प्वाइंट पर ही अवशेष फेंकने की अपील की गई है। पालिकाध्यक्ष ने बुधवार को खेड़ा स्थित कुर्बानगाह में सफाई कराई।
विज्ञापन

चेयरमैन नौशाद सम्राट एवं ईओ शाहिद अली ने बताया कि पालिका ने अवशेष फेंकने को शहर में आठ अलग-अलग स्थानों पर कलेक्शन प्वाइंट बनाए हैं। यहां पर पड़ने वाले अवशेष उठाने को पालिका के 10 वाहन लगाए गए हैं। इसमें दो ट्रैक्टर-ट्रॉली भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इमरान चौक, चांद मस्जिद, मोहल्ला चौहान एवं डेरिया आदि स्थानों पर लगाए वाहनों में ही कुर्बानी के अवशेष फेंकने की अपील की। ऐसा न करने वालों के खिलाफ पालिका प्रशासन जुर्माने एवं कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया को अपनाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed