{"_id":"5b5b6c364f1c1b54638b5047","slug":"three-worker-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी की ढांग गिरने से तीन मजदूर दबे, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिट्टी की ढांग गिरने से तीन मजदूर दबे, घायल
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर में इसी ढांग के नीचे दबे थे मजदूर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिलर के लिए गड्ढा खोदते समय अचानक गिरी मिट्टी की ढांग के नीचे तीन मजदूर दबकर घायल हो गए। घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
रामनगर रोड पर एक नए भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। शुक्रवार को ग्राम पैगा निवासी नेपाल सहित तीन मजदूर भवन के एक छोर पर पिलर बनाने के लिए गड्ढे खोद रहे थे। करीब चार बजे अचानक दीवार सहित मिट्टी की ढांग नीचे गिर गई, जिससे तीनों मजदूर दब गए। साथियों ने उन्हें बमुश्किल निकाला।
हादसे में घायल तीनों को मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल चिकित्सकों ने बताया के दोनों ही हालत में सुधार है, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं सूचना मिलने पर एसडीएम दयानंद सरस्वती ने घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बिना नक्शा पास कराए निर्माण कराया जा रहा है। बताया कि बिल्डिंग को सीज करने के आदेश दिए गए हैं। बाद में उन्होंने घायलों का हालचाल जाना।
विज्ञापन