फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Rudrapur Maulana detained for making objectionable and inflammatory statements during the Milad procession;

रुद्रपुर: मिलाद के जुलूस के दौरान आपत्तिजनक और भड़काऊ बयान देने वाले मौलाना हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ

Sat, 29 Aug 2026 12:32 AM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर(ऊधमसिंह नगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर(ऊधमसिंह नगर) Published by: Alka Tyagi Updated Sat, 29 Aug 2026 12:32 AM IST
सार

जुलूस में शामिल प्रबंधक कमेटी और अन्य सभी को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। सभी से मामले के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
Rudrapur Maulana detained for making objectionable and inflammatory statements during the Milad procession;
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

मिलाद के जुलूस के दौरान कथित आपत्तिजनक और भड़काऊ बयान देने के मामले में पुलिस ने मौलाना मुफ्ती मुजीब को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बुधवार को रुद्रपुर में निकाले गए जुलूस के दौरान त्रिशूल चौक पर हुई सभा का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था। पुलिस वीडियो और बयान के पूरे संदर्भ की जांच कर रही है। साथ ही जुलूस की संबंधित लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


सीओ विभव सैनी ने बताया कि जुलूस में शामिल प्रबंधक कमेटी और अन्य सभी को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। सभी से मामले के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


रुद्रपुर के भड़काऊ भाषण पर सीएम धामी का बड़ा बयान: कहा- डेमोग्राफिक बदलाव पर चुप रहने का जमाना गया
विज्ञापन
विज्ञापन


मिलाद के जुलूस के दौरान वायरल हुए वीडियो की जांच की गई। जांच के बाद रामपुर के दरियाल निवासी मुफ्ती मुजीब पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच की जा रही है। भड़काऊ भाषण देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
-अजय गणपति, एसएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed