फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Three women died after car overturned in Haripur pilibhit

मातम में बदली शादी की खुशियां: बरातियों की कार जंगल में पलटी, तीन महिलाओं की मौत; चालक समेत सात लोग घायल

Wed, 01 May 2024 04:31 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 01 May 2024 04:31 PM IST
सार

मंगलवार रात करीब नौ बजे बरातियों की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि चालक समेत सात लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Three women died after car overturned in Haripur pilibhit
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शक्तिफार्म से बरातियों को लेकर जा रही कार के पूरनपुर पीलीभीत स्थित हरिपुर के जंगल में अनियंत्रित होकर पलटने से तीन महिलाओं की मौत हो गई। जबकि चालक समेत सात लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि सामने से आ रही स्कूटी को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर पलट गई थी।

विज्ञापन


मंगलवार की शाम को ग्रामसभा बैकुंठपुर निवासी दीपांकर सरकार अपने पुत्र नरोत्तम सरकार के विवाह के लिए कई गाड़ियों में बरातियों को लेकर चंदिया हजारा के राहुल नगर के लिए निकले। रात करीब नौ बजे बरातियों से भरी एक कार हरिपुर के जंगल में सामने से आ रही स्कूटी को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलटकर गड्ढे में जा गिरी। कई बार पलटने के बाद कार पेड़ से टकराई। दुर्घटना में कार सवार रुदपुर, शक्तिफार्म निवासी रेणुका रानी (70), बैकुंठपुर निवासी कंचन सरकार (64) और बैकुंठपुर निवासी विशाखा मंडल (65) की मौत हो गई। जबकि कार में सवार नारायण प्रमाणिक (30), गणेश मंडल (21), निहाल मुखर्जी (19), गोविंद (42), मनीष मंडल (14), उमेश सरकार (20), दिपांकर मंडल (17) घायल हो गए। अफरा तफरी के बीच उन्हें सीएचसी पीलीभीत में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। मृतका रेणुका रानी दूल्हे की सगी नानी थी, जबकि कंचन सरकार व विशाखा मंडल दूल्हे की दादी लगती थीं। मौत की घटना के बार परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


ये पढ़ें- दिव्यांग का घर जलकर राख: गरीब परिवार के मकान में लगी आग, सात लोगों के साथ रहता था ललित राम; देखें वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने ली पल-पल की जानकारी
रात को घटना की जानकारी होते ही कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी से फोन पर वार्ता कर घटना की पल-पल की जानकारी लेते रहे। उन्होंने घायलों को हर संभव मदद मुहैया कराई। इधर, मंत्री के निर्देश पर पार्टी कार्यकर्ता सभी पीड़ित परिवारों से मिलने उनके घर पर पहुंचे और उन्हें हर संभव मदद के साथ मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया। वहां पर पूर्व डीसीबी अध्यक्ष योगेंद्र सिंह रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष विष्णु प्रमाणिक, मयंक अग्रवाल, राघव सिंह, दीपक कालड़ा, रवि मजूमदार, विजय बागला, अमल मंडल आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed