{"_id":"66200755772f20d93c0071a3","slug":"three-people-including-a-woman-died-under-suspicious-circumstances-sitarganj-news-c-236-1-ktm1001-103502-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: संदिग्ध हालात में महिला समेत तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: संदिग्ध हालात में महिला समेत तीन लोगों की मौत
Wed, 17 Apr 2024 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 17 Apr 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मका।
सितारगंज। कोतवाली क्षेत्र के सिसौना गांव के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में बुधवार को एक युवक का संदिग्ध हालात में शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के हाथ और शरीर में करंट लगने के निशान मिले हैं। पुलिस प्रथमदृष्टया करंट लगने से मौत मान रही है।
सिडकुल चौकी पुलिस को सुबह सिसौना के विद्यालय में शव पड़े होने की सूचना मिली। मृतक की शिनाख्त ग्राम बरुआबाग सिसौना, निवासी शिवाजी (27) पुत्र ऋषि पाल के रूप में हुई। एसएसआई कवींद्र शर्मा ने बताया कि मृतक शिवाजी के विरुद्ध चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। बहादुर सिंह चौहान का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का कारण साफ होगा।
गूलरभोज में महिला ने खाया जहर, अस्पताल में दम तोड़ा
बाजपुर। गूलरभोज निवासी बीना (35) ने घर में अज्ञात कारणों के चलते जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग उसे अचेत अवस्था में 108 एंबुलेंस से बाजपुर स्थित उपजिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां डाॅक्टर ने बीना को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पर नायब तहसीलदार वीरेंद्र सजवाण, एसएसआई विनोद फर्त्याल ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतका के पिता दुलाल मंडल ने बताया कि उनकी बेटी के तीन बच्चे हैं। 2013 में सड़क हादसे में उनके दामाद शंभू की मौत हो गई थी। उसके बाद बीना ने प्रेम प्रसंग के चलते नागेन से शादी की।
आरोप है कि पांच महीने पहले पारिवारिक विवाद के चलते नागेन ने पीटकर बीना को घर से निकाल दिया। तभी से बीना बच्चों के साथ मायके में रह रही थी। मंगलवार देर शाम उसकी बेटी बीना ने जहर खा लिया जिससे आनन-फानन में अस्पताल लेकर आए थे। संवाद
अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर
बाजपुर। सुल्तानपुर पट्टी के कनौरी गांव निवासी रहीस अहमद (44) मंगलवार की शाम घर लौट रहा था। छोई मार्ग पर एक स्टोन क्रशर के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। घायल रहीस अहमद को उपजिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां से डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। परिजन घायल को काशीपुर के एक अस्पताल में लेकर पहुंचे। वहां से भी डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। बताया गया कि मुरादाबाद ले जाते समय रहीस अहमद ने रास्ते में दम तोड़ दिया। बुधवार सुबह एसएसआई विनोद फर्त्याल ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद