फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Three people found corona positive in antigen test

एंटीजन टेस्ट में तीन लोग मिले कोरोना पॉजीटिव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Three people found corona positive in antigen test
काशीपुर के रूप किशोर लालमणि आर्य इंटर कॉलेज में टीकाकरण करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। नगर क्षेत्र में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के केस बढ़ रहे हैं। एंटीजन टेस्ट के दौरान एक ही दिन में एक महिला व दो पुरुषों के संक्रमित मिलने से विभाग अलर्ट हो गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने स्कूलों के अलावा क्षेत्र में टीकाकरण कैंप बढ़ा दिए हैं।
विज्ञापन

एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय के कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. अमरजीत साहनी ने बताया एंटीजन टेस्ट के दौरान बाजपुर रोड स्थित श्याम पुरम निवासी एक महिला समेत तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। साथ ही विभाग की स्वास्थ्य टीम तीनों संक्रमितों से लगातार संपर्क में है।
विज्ञापन

बताया परिवार के अन्य छह सदस्यों की जांच भी होगी। वहीं क्षेत्र में अब एक टीकाकरण कैंप अग्रवाल सभा में बढ़ाया गया है जहां सुबह 9.30 बजे से टीकाकरण किया जाएगा। इसके अलावा क्षेत्र के स्कूलों में शेड्यूल के मुताबिक टीकाकरण कैंप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

487 के हुआ टीकाकरण
काशीपुर। बृहस्पतिवार को रूप किशोर लालमणि आर्य इंटर कॉलेज में 75, कविता मॉर्डन स्कूल में 151, डीएवी पब्लिक स्कूल में 116, राबाइंकॉ में 145 छूटे छात्र-छात्राओं के टीकाकरण किया गया। बताया कुल चार स्कूलों में 487 लोगों के टीकाकरण किया गया। वहीं गोविंद बल्लभ पंत स्कूल में छात्र-छात्राओं के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed