{"_id":"57c485634f1c1bb3672cb671","slug":"three-killed-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में तीन की मौत
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
Updated Tue, 30 Aug 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
। दो सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसों में एक सिपाही सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सरकारी और निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। बता दें कि दोनों हादसों में सिपाही के अलावा किसी भी बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था।
सोमवार सुबह ग्राम शिवनगर बब्बरपुरी थाना स्वार निवासी नवी हुसैन (40), राशिद (35), मूरसलीम (34) एक ही बाइक में काशीपुर आ रहे थे। बाइक जैतपुर मोड़ के पास बाजपुर जा रही एक बोलेरो से टकरा गई। इसी बीच बाजपुर से अपने घर कुंडेश्वरी आ रहा सिपाही गिरीश रावत (34) की बाइक भी बोलेरो से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार नवी हुसैन की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं राशिद, मूरसलीम और सिपाही गिरीश गंभीर रुप से घायल हो गए।
उपचार के लिए हल्द्वानी ले जाते समय राशिद ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सिपाही गिरीश रावत को निजी अस्पताल और मूरसलीम को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक नवी हुसैन के चार पुत्र और दो पुत्रियां हैं। सिपाही गिरीश रावत की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उसके पेट और सीने में चोटें आई हैं।
विज्ञापन
रविवार रात गणपति स्टोन क्रशर कुंडेश्वरी में तैनात मुंशी मम्मन शर्मा (35) निवासी पलिया लखीमपुर खीरी आधी रात को अपने साथी दीपक निवासी अमरोहा के साथ बाइक में काशीपुर आ रहा था। कुंडेश्वरी के पास ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में मम्मन ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दीपक गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजने के साथ ही घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया है।
जैतपुर मोड़ पर हुए हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। अगर इन्होंने हेलमेट पहना होता तो शायद जान बच सकती थी। इस हादसे में सिपाही गिरीश रावत ने ही हेलमेट पहना था। जिस वजह से उसके सिर पर चोटें नहीं आई। लेकिन उसके सीने और अन्य जगहों पर गहरी चोटेें आई हैं, जिससे उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।