Road Accident: पहले ई-रिक्शा...फिर बाइक को मारी जोरदार टक्कर, पुलिस ने फॉर्च्यूनर चालक को ओवरटेक कर पकड़ा
Kiccha Accident: किच्छा में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने ई-रिक्शा चालक और बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए।
विस्तार
किच्छा में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने ई-रिक्शा चालक और बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। घटनास्थल के पास से गुजर रही 112 गाड़ी ने किसी तरह फॉर्च्यूनर का पीछा कर उसे रुकवाया। मामले में पुलिस ने चालक का मेडिकल करवाया है।
बुधवार सुबह आठ बजे टेलीफोन एक्सचेंज के निकट लक्ष्मी किराना के मालिक वेद प्रकाश अग्रवाल घर से दुकान जाने के लिए ई-रिक्शा पर आवास-विकास काॅलाेनी के गेट के पास से बैठे। इस बीच बरेली रोड से डीडी चौक की ओर जा रही फॉर्च्यूनर कार ने रिक्शा को टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा पलट गया। ई-रिक्शा में बैठे वेद प्रकाश व चालक रसूल अंसारी निवासी सिसई बंडिया बुरी तरह घायल हो गए। वहां से गुजर रही पुलिस की 112 गाड़ी के चालक ने फॉर्च्यूनर का पीछा किया।
ये पढ़ें- Haldwani Violence: हल्द्वानी हिंसा मामले में छह और उपद्रवी गिरफ्तार, आगजनी और पथराव में थे शामिल
इससे पहले 112 गाड़ी फॉर्च्यूनर तक पहुंचती फॉर्च्यूनर ने डीडी चौक पर सिडकुल रुद्रपुर ड्यूटी पर जा रहे सुशील कुमार निवासी टीचर काॅलोनी की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वे भी बुरी तरह गिरकर घायल हो गए। वहां से भाग रहे फॉर्च्यूनर चालक को 112 के चालक राजेंद्र गिरी ने ओवर टेक कर के किसी तरह रोक लिया। बाद में पुलिस ने आरोपी फॉर्च्यूनर चालक गैरी सिंह निवासी बबनपुरी थाना बनबसा का मेडिकल करवाकर कार्रवाई की है। इधर सीएचसी से सभी घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया।