Haldwani Violence: हल्द्वानी हिंसा मामले में छह और उपद्रवी गिरफ्तार, आगजनी और पथराव में थे शामिल
हल्द्वानी हिंसा मामले में पुलिस ने छह और उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में पुलिस की उपद्रवियों को पकड़ने की कार्रवाई जारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस ने मुखानी थानाध्यक्ष और नगर निगम की गाड़ी में आग लगाने और पत्थरबाजी करने के छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब बनभूलपुरा उपद्रव मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 74 हो गई है।
ये हुए गिरफ्तार -
सुलेमान पुत्र मोहम्मद शाहिद, थाना क्षेत्र बनभूलपुरा।
उमेर पुत्र स्व. राशिद निवासी लाइन नंबर 8समीर पुत्र मुस्तकीम निवासी लाइन नंबर 9
फैयाज पुत्र अय्यूब निवासी नई बस्ती।
जिशान पुत्र स्व. जहीर खान, ख्वाजा कॉलोनी इंद्रानगर।
गुलजार पुत्र इसरार अहमद, काबुल का बगीचा।
एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बुधवार को बहुउद्देशीय भवन में प्रेस वार्ता कर बताया कि मुखानी थानाध्यक्ष के वाहन को आग लगाने, पुलिस पर पथराव करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं नगर निगम के कर्मचारियों से मारपीट करने, निगम के वाहनों को जलाने और पथराव करने वाले तीन आरोपियों को पकड़ लिया है। एसएसपी ने बताया कि अभी तक 74 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।