{"_id":"69e5d9d2a8141b9b5c05abfc","slug":"three-friends-died-in-a-road-accident-in-tanda-forest-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी सवार युवकों को मारी टक्कर, तीन दोस्तों की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी सवार युवकों को मारी टक्कर, तीन दोस्तों की गई जान
Mon, 20 Apr 2026 01:16 PM IST
गायत्री जोशी
संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी
Published by: गायत्री जोशी
Updated Mon, 20 Apr 2026 01:16 PM IST
सार
पंतनगर के टांडा जंगल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से स्कूटी सवार तीन दोस्तों की मौत हो गई। तीनों युवक शादी समारोह में शामिल होने हल्द्वानी जा रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली पंतनगर क्षेत्र स्थित टांडा जंगल में देर रात एक सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई। तीनों ही रुद्रपुर से शादी समारोह में शामिल होने के लिए हल्द्वानी जा रहे थे।
मृतकों की पहचान जसपुर निवासी 20 वर्षीय अनिकेत, रामपुर निवासी 24 वर्षीय आकाश और रुड़की निवासी 22 वर्षीय रोहन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह टांडा जंगल के पास पहुंचे तो उनकी स्कूटी को सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है।