{"_id":"64fa1e51b402ebf355021684","slug":"three-died-in-van-bike-accident-bazpur-news-c-235-1-ksp1002-2809-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: नमूना में सड़क हादसा, बाइक सवार तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: नमूना में सड़क हादसा, बाइक सवार तीन लोगों की मौत
Fri, 08 Sep 2023 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 08 Sep 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर हल्द्वानी स्टेट हाईवे पर घटना के बाद लगी भीड़। संवाद
वैन और बाइक में भिड़ंत, ताऊ-भतीजे सहित तीन की मौत
बाजपुर में हल्द्वानी हाईवे स्थित नमूना गांव के पास हादसा, सात लोग घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
बाजपुर (ऊधमसिंह नगर)। हल्द्वानी हाईवे स्थित नमूना गांव के पास वैन और बाइक में बृहस्पतिवार सुबह भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार ताऊ-भतीजे सहित तीन लोगों की मौत हो गई। वैन में सवार सात लोग घायल हो गए।
बरहैनी निवासी रिफाकत अली (28) अपने ताऊ सराफत अली (52) के साथ बाइक से बाजपुर आ रहा था। सुमित ठाकुर (22) भी बाजपुर आने के लिए उनके साथ बाइक पर बैठ गया। नमूना गांव पहुंचने पर उनकी बाइक की सामने से आ रही वैन में भिड़ंत हुई। बाइक सवार तीनों लोग छिटककर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वैन में सवार राकेश, अनारवती (60), ममता (40), रोहित (16), अमन (10), वंदना और चालक गोविंद को प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि महेशपुरा निवासी राकेश (42) अपने परिजनों के साथ मारुति वैन से गांव हरिपुरा हरसान में किसी रिश्तेदार की मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त करने जा रहे थे।
-- -
हेलमेट नहीं पहना था
सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी ने बताया कि क्षतिग्रस्त दोनों वाहन को कब्जे में ले लिया है। बाइक पर तीन लोग सवार थे। तीनों ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। ग्रामीणों ने बताया कि वैन की गति तेज थी। उसने किसी वाहन को ओवरटेक किया था जिसके चलते यह हादसा हो गया।