फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Three dacoits with liquor boxes stolen from liquor company's warehouse

रुद्रपुर : शराब कंपनी के गोदाम से चोरी हुईं शराब की पेटियों के साथ तीन धरे

Mon, 22 Jun 2020 02:05 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Mon, 22 Jun 2020 02:05 PM IST
विज्ञापन
Three dacoits with liquor boxes stolen from liquor company's warehouse
रुद्रपुर में चोरी हुई अंग्रेजी शराब की पेटियों के साथ आरोपी। - फोटो : AMAR UJALA

कोतवाली क्षेत्र के बगवाड़ा स्थित शराब के गोदाम से पांच दिन पहले अंग्रेजी शराब की 23 पेटी चोरी करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने धर दबोचा। आरोपियों के पास से 12 पेटी शराब बरामद हुई है। तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


बीती 17 जून की रात बगवाड़ा में एफएल-2 गोदाम से चोरों ने 18 पेटी अंग्रेजी शराब चोरी कर ली थी। गोदाम स्वामी राम सिंह की तहरीर के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दक्ष रोड से चंदन साहनी, अनरजीत व अजय साहनी निवासी बगवाड़ा को चोरी की गई 12 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा।
विज्ञापन


शराब बेचने को लेकर भिड़े दो पक्ष 

हरिद्वार की शिवलोक कॉलोनी में शनिवार की रात अवैध शराब बेचने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना पर पुलिस कॉलोनी पहुंची और लाठियां फटकार कर लोगों को खदेड़ा। पुलिस के जाने के बाद दोनों पक्ष फिर भिड़ गए। इसके बाद पुलिस दो आरोपितों को पकड़कर ले गई। उनका पुलिस एक्ट में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शिवलोक कॉलोनी में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों पर कॉलोनी में अवैध रूप से शराब बेचने का आरोप लगाया। इसको लेकर दोनों पक्षों में गाली-गलौच होने लगी और देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चल गए।


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के दो लोगों को हिरासत में ले लिया। रानीपुर कोतवाली के एसएसआई विक्रम धामी ने बताया कि दोनों पक्षों के दो आरोपियों का पुलिस एक्ट में चालान कर दिया गया है। शराब बेचने के आरोपों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed