फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Three clinics sealed for extorting money from patients in rudrapur

Uttarakhand: मरीजों से पैसा वसूलने पर तीन क्लीनिक सील, सीएम हेल्पलाइन पर पहुंची शिकायतें; विभाग ने की कार्रवाई

Sat, 06 Dec 2025 01:04 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 06 Dec 2025 01:04 PM IST
सार

रुद्रपुर में ओवर बिलिंग और आयुष्मान के तहत मरीजों से पैसा वसूलने पर स्वास्थ्य विभाग ने तीन क्लीनिक सील किए।

विज्ञापन
Three clinics sealed for extorting money from patients in rudrapur
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

 

विज्ञापन

रुद्रपुर में ओवर बिलिंग और आयुष्मान के तहत मरीजों से पैसा वसूलने पर स्वास्थ्य विभाग ने तीन क्लीनिक सील किए। अचानक हुई कार्रवाई से पैसा वसूलने वाले अस्पतालों में हड़कंप मचा रहा। विभाग के अधिकारियों के अनुसार जसपुर में सील क्लीनिकों के खिलाफ ओवर बिलिंग और आयुष्मान योजना के तहत पंजीकृत मरीजों से अवैध वसूली को लेकर लंबे समय से शिकायतें आ रही थीं। मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डाॅ. केके अग्रवाल के नेतृत्व शुक्रवार को गठित अधिकारियों की टीम ने शिकायतों के आधार पर तथ्यों की जांच कर इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।

आयुष्मान के तहत 5 लाख तक इलाज है मुफ्त
आयुष्मान योजना के तहत मरीजों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज दिया जाता है लेकिन इन क्लीनिकों पर मरीजों से अधिक रुपये वसूले जा रहे थे। जांच में पाया गया कि इन क्लीनिकों में फर्जी बिलिंग और तय पैकेज से अधिक वसूली की जा रही थी। सीएम हेल्पलाइन के जरिए पहुंची शिकायतों के आधार पर जिले के 25 से अधिक अस्पतालों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

क्लीनिक संचालकों से मांगा है स्पष्टीकरण : सीएमओ
सीएमओ ने बताया की इस कार्रवाई के तहत क्लीनिक के संचालकों से स्पष्टीकरण मांगा है और आगे की कार्रवाई के लिए मामले की जांच की जा रही है। आयुष्मान योजना के तहत मरीजों को मुफ्त इलाज देने के लिए सरकार ने कड़े नियम बनाए हैं और इन नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed