फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Three caught.

अफीम के साथ तीन गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Three caught.
खटीमा के झनकईया थाने में अफीम के साथ पकड़े गए आरोपियों के साथ पुलिस टीम। संवाद - फोटो : KHATIMA
झनकईया पुलिस ने एक किलो 876 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। तस्कर अफीम यूपी से लाकर नेपाल ले जाने की फिराक में थे। पुलिस ने तीनों लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

झनकईया पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार देर शाम लोहियाहेड रोड पर चेकिंग अभियान चलाया। इसी बीच सूखी नहर पुलिया के पास शहीद मनोज रुमाल द्वार के पास बाइक से तीन लोग आते देख पुलिस ने उनकी तलाशी ली। ग्राम सकुटिया पोस्ट याकूबगंज थाना बहेड़ी, जिला बरेली (यूपी) के विकास कुमार से 412 ग्राम, प्रमोद कुमार से 418 ग्राम व शिवचरण के पास से 1 किलो 46 ग्राम अफीम बरामद की।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि तीनों आरोपी एक ही गांव के निवासी हैं। गिरफ्तार तस्कर अफीम को बदायूं (उत्तर प्रदेश) से लाकर नेपाल ले जाकर बेचने की फिराक में थे। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया। सीओ ने बताया कि आरोपियों की बाइक सीज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed