फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Three arrested on unemployment allowance card sharing

बेरोजगारी भत्ता कार्ड बांटने पर तीन गिरफ्तार

Wed, 08 Feb 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो गदरपुर
अमर उजाला ब्यूरो गदरपुर Updated Wed, 08 Feb 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
विधानसभा रुद्रपुर के क्षेत्र केवलगंज में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थकों द्वारा बेरोजगारी भत्ता कार्ड वितरण किये जाने पर चुनाव उड़न दस्ता ने उन्हें पकड़ लिया। उड़न दस्ता प्रभारी की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ गदरपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पांच बाइक और काफी संख्या में बेरोजगारी भत्ता कार्ड भी बरामद किये हैं। इस कार्रवाई से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया।


जानकारी के अनुसार रुद्रपुर विधान सभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में कुछ समर्थकों द्वारा ग्राम केवल गंज में बेरोजगारों को कार्ड वितरित किये जा रहे थे। इसकी सूचना उड़न दस्ता प्रभारी राजेंद्र सिंह बिष्ट को मिली। सूचना पर राजेंद्र सिंह बिष्ट टीम के साथ ग्राम केवल गंज पहुंचे और उन्होंने बेरोजगारी भत्ता कार्ड वितरित कर रहे तीन युवाओं को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


पकड़े गए युवाओं के पास से बेरोजगारी भत्ता कार्ड और पांच बाइक बरामद हुई हैं। कुछ लोग उड़न दस्ते को देकर फरार हो गये। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष प्रभात कुमार तीनों युवकों को थाने ले आये। कार्ड बांटने वाले अनिल कुमार निवासी भूत बंगला रुद्रपुर, सोनू निवासी रम्पुरा रुद्रपुर एवं पवन कुमार निवासी रम्पुरा रुद्रपुर के खिलाफ धारा 171 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed