{"_id":"5f722a668ebc3e9c055bbe12","slug":"three-arrested-kashipur-news-hld3985895113","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन आरोपी गिरफ्तार, चार फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन आरोपी गिरफ्तार, चार फरार
विज्ञापन
जसपुर कोतवाली पुलिस की पकड़ में गोवंशी के आरोपी। संवाद
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसपुर। डेढ़ माह पूर्व ग्राम बढ़ियोवाला के निकट सड़क किनारे गोवंशीय पशुओं के कटे सिर मिलने तथा तीन दिन पूर्व ग्राम भगवंतपुर में मंदिर के पास से चोरी हुए बछड़े की हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चार आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं।
सोमवार को जसपुर कोतवाली में मामले का खुलासा करते हुए एसपी राजेश भट्ट ने बताया कि 13 अगस्त को ग्राम बढ़ियोवाला के पास सड़क किनारे दो गोवंशीय पशुओं के कटे हुए सिर पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली थी। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच टीमों का गठन किया गया और कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। 27 सितंबर को ग्राम भोगपुर निवासी प्रीतम सिंह ने उसकी भैंस चोरी होने और उसके अवशेष गांव के पास जंगल में मिलने की रिपोर्ट दर्ज कराई। सोमवार को कोतवाल एनबी भट्ट, एसएसआई दिनेश बल्लभ को मुखबिर से सूचना मिली कि भोगपुर डैम बैराज के पास तीन युवक बिना नंबर की बाइक लिए हुए संदिग्ध हालत में खड़े हैं। तीनों युवकों मुमताज अली निवासी ग्राम गुलरघट्टी रामनगर , रियासत अली निवासी ग्राम भोगपुर, शाहरुख निवासी ग्राम तीरथ नगर को पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि अगस्त में ग्राम कृपाचार्यपुर निवासी महेंद्र सिंह से गाय और एक बछड़ा पालने के लिए खरीदा था। उन्होंने दोनों पशुओं को मार कर उनका मांस बेच दिया और कटे सिर ग्राम बढ़ियोवाले के पास फेंक दिए। इसके बाद उन्होंने ग्राम भगवंतपुर में मंदिर के पास से गोवंश पशु की चोरी कर उसकी हत्या करने, ग्राम भोगपुर निवासी प्रीतम सिंह की भैंस चोरी कर उसकी हत्या कर मांस बेचना कबूल किया।
आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू, छुरा गाय की पूंछ, खाल आदि बरामद कर पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ विक्रांत गिल से जांच कराई गई। जांच में खाल और पूंछ गोवंशीय पशुओं की पाई गई। तीनों आरोपियों को जेल भेजा गया है। अदालत से रिमांड पर लेकर उनसे फिर पूछताछ की जाएगी। घटना में लिप्त चार आरोपी मोहसिन, शकील, मोनिश निवासी जसपुर तथा एक पिकप वाहन चालक फरार है। यह सभी आरोपी मिलकर पशुओं को काटते थे। इसके बाद एक पिकप वाहन चालक जंगल से कटा हुआ मांस लाकर उनके फरार साथियों मोहसिन, शकील, मोनिश निवासी गण जसपुर को देता था। जिसे जसपुर, ठाकुरद्वारा, भोजपुर आदि स्थानों पर बेचा जाता था। आरोपियों से बरामद हुई बाइक को भी सीज किया गया है। पुलिस टीम में एसआई दीवान सिंह बिष्ट, गणेश दत्त भट्ट, सुरेंद्र प्रताप सिंह, रामेश्वर सिंह, सुरेंद्र बोरा ,राकेश आजाद ,दीपक कुमार, गिरीश मठपाल, मनमोहन सिंह आदि थे।