फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Three Arrested in Theft case

चोरी के ट्रैक्टर के साथ किशोर सहित तीन गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Three Arrested in Theft case
बाजपुर कोतवाली में बरामद चोरी का ट्रैक्टर। - फोटो : BAZPUR
बाजपुर। पुलिस ने चार दिन पहले गांव रेंहटा से चोरी हुए ट्रैक्टर के साथ एक किशोर सहित तीन आरोपियों को पकड़ा है। आरोपी उत्तराखंड, यूपी और दिल्ली से वाहनों को चोरी कर अन्य राज्यों में बेचते थे। आरोपियों पर दिल्ली और यूपी के थानों में चोरी और लूट के केस दर्ज हैं। बताया गया कि आरोपी जमानत पर थे और इसी दौरान घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन

शनिवार को मामले का खुलासा करते हुए सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि 31 अगस्त को गांव रेंहटा निवासी रोबिन गुप्ता के घर के आगे से उनका ट्रैक्टर चोरी हुआ था। मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार देर शाम चनकपुर नाले के पास ट्रैक्टर के एक किशोर सहित तीन आरोपियों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अनिल कुमार निवासी गांव दलपुरा गदरपुर, जाकिर अहमद उर्फ जरफ निवासी गांव मांडली संभल (यूपी) बताया। जबकि तीसरा आरोपी दिनेशपुर का एक16 वर्षीय किशोर है। सीओ ने बताया कि ट्रैक्टर चोरी के केस में धारा 411 बढ़ाई जाएगी। आरोपी जाकिर पर यूपी और दिल्ली में चोरी सहित छह केस दर्ज हैं। अनिल कुमार पर लूट और चोरी के दो केस हैं। जबकि आरोपी किशोर पर दिनेशपुर में बाइक चोरी का मुकदमा है। सीओ ने बताया कि आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed