फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Three accused including husband, husband arrested in connection with CPU

सीपीयू से मारपीट के मामले में पार्षद पति सहित तीन गिरफ्तार

Sat, 25 May 2019 11:44 PM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो 
अमर उजाला ब्यूरो  Published by: अरुण कुमार Updated Sat, 25 May 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
Three accused including husband, husband arrested in connection with CPU
औचक निरीक्षण का हवाला देकर फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर दुकानदारों से दो हजार रुपये तक ऐंठ रहा था। - फोटो : Demo Pic

वाहन चेकिंग के दौरान गलत दिशा से आ रहे एक पिकप वाहन को रोकने पर सीपीयू के दरोगा के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने पार्षद पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। मामले में कुछ अज्ञात के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। इनकी पहचान के लिए पुलिस घटना के समय सीपीयू के कैमरे में मौजूद वीडियो की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


बीते शुक्रवार की रात करीब 9:30 बजे सीपीयू के दरोगा राजेश बिष्ट कांस्टेबल मनमोहन पटवाल के साथ गाबा चौक पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान राजेश को गलत दिशा से आ रहा एक पिकप वाहन नजर आया। पिकप में सामान के साथ आठ सवारियां भी बैठी थीं। राजेश ने पिकप रोककर पिकप चला रहे सुभाष कॉलोनी निवासी अनूप देवल से पिकप के कागजात मांगे तो अनूप राजेश से उलझ गया।
विज्ञापन


इसी दौरान हरि मंदिर गली निवासी पिकप स्वामी नितिन अनेजा भी अपने कुछ साथियों के साथ मौके पर पहुंच गया। नितिन की पत्नी वर्तमान में बाजार क्षेत्र से पार्षद है। राजेश का आरोप था कि इसी दौरान पार्षद पति नितिन ने उन्हें थप्पड़ मारने का प्रयास किया लेकिन वह बच गए। उन्होंने अपने मोबाइल से इस घटना की वीडियो बनाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेश को वीडियो बनाता देख नितिन और उसके एक साथी डिबडिबा बिलासपुर निवासी लवदीप सिंह ने राजेश से मारपीट शुरू कर दी। राजेश ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोतवाल केसी भट्ट, एसएसआई कमलेश भट्ट, यातायात निरीक्षक मनीष शर्मा, बाजार चौकी प्रभारी होशियार सिंह, आदर्श कॉलोनी चौकी प्रभारी विनोद जोशी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को तितर-बितर कर नितिन अनेजा, लवदीप सिंह और चालक अनूप को पकड़ लिया।


कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। साथ ही पांच अज्ञात के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed