फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Threat to burn the whole family alive if they do not sell the house

Udham Singh Nagar News: मकान बेचकर नहीं जाने पर पूरे परिवार को जिंदा जलाने की धमकी

Wed, 09 Apr 2025 01:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 09 Apr 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Threat to burn the whole family alive if they do not sell the house
रुद्रपुर। एक व्यक्ति ने असामाजिक तत्वों पर माहौल खराब करने की कोशिश के साथ ही तीन युवकों पर उसके बेटे को पीटने का आरोप लगाया है। कहा कि आरोपियों ने मकान बेचकर नहीं जाने पर पूरे परिवार को जिंदा जलाने की धमकी दी है। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

भूतबंगला वार्ड 20 में वाल्मिकी मंदिर के समीप रहने वाले श्याम चरण ने कोतवाली में तहरीर दी। इसमें कहा है कि पिछले कुछ वर्षों में वार्ड की डेमोग्राफी बदली है। कहा कि 30 मार्च को नवरात्र के पहले ही दिन मंदिर के गेट के सामने असामाजिक तत्वाें ने पन्नी में मांस के कुछ टुकड़े भरकर रख दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस कानूनी कार्रवाई का आश्वासन देकर चली गई। कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने इस मुद्दे को उठाया था।
विज्ञापन

पांच अप्रैल की रात जब उनका 15 साल का बेटा घर के पास की दुकान से सामान लेकर आ रहा था, तब मोहल्ले के मेहरबान, फुरकान और इरफान ने उसे घेरकर पीटा। आरोपियों ने मकान बेचकर यहां से नहीं जाने पर परिवार को जिंदा जलाने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अभियुक्तों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने, मांस फेंकने वालों को चिह्नित कर दंडित करने की मांग की है। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed