फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   This time the rough path will test your faith

Udham Singh Nagar News: इस बार आस्था की परीक्षा लेगी ऊबड़-खाबड़ डगर

Fri, 28 Feb 2025 01:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 28 Feb 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
This time the rough path will test your faith
काशीपुर। चैत्र मास में लगने वाले ऐतिहासिक उज्जैनी शक्तिपीठ मां बाल सुंदरी के चैती मेला से हजारों भक्तों की आस्था जुड़ी हैं। मेले के दौरान निकाले जाने वाले डोले का रास्ता इतना खराब है कि इस बार ऊबड़-खाबड़ डगर आस्था की परीक्षा लेगी।
विज्ञापन

नवरात्र की सप्तमी की अर्द्धरात्रि मां भगवती का डोला मोहल्ला कानूनगोयान पंडा आवास से लगभग चार किमी की पैदल यात्रा करके मंदिर परिसर स्थित गर्भगृह पहुंचता है। गौविषाण टीले के बराबर से जाने वाला लगभग एक किमी का रास्ता बदहाल है। डोला उठाने वाले कहार व श्रद्धालु नंगे पांव मां के डोले के साथ पैदल जाते हैं। बीते कई वर्षों से पंडा परिवार व क्षेत्रवासी इस मार्ग को पक्का करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन कुछ नहीं हुआ। मेयर दीपक बाली ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद युद्ध स्तर पर कार्य शुरू कराया जाएगा। प्रयास रहेगा कि रास्ते को समय से पहले बना दिया जाए।
विज्ञापन





मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री ने बताया कि चैती मेला 30 मार्च से शुरू हो जाएगा। देवी का डोला चार अप्रैल की अर्द्धरात्रि गर्भगृह में पहुंचेगा। अभी तक डोला मार्ग का पक्का निर्माण नहीं होने से श्रद्धालुओं के सामने समस्या खड़ी होगी। सूत्रों की मानें तो इस मार्ग का टेंडर 10 मार्च को खुलेगा। इसके बाद वर्क ऑर्डर समेत अन्य प्रक्रिया में एक सप्ताह का समय लगेगा। आखिर कैसे यह रास्ता इतने कम समय में पक्का हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed