{"_id":"62fd310d9657051d3c1f6bc2","slug":"thieves-now-target-the-locked-house-in-sakshipuram-rudrapur-news-hld472657695","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने अब साक्षीपुरम में बंद घर को बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने अब साक्षीपुरम में बंद घर को बनाया निशाना
विज्ञापन
रुद्रपुर में चोरी के बाद टूटा आलमारी का दरवाजा।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। भूरारानी स्थित सरस्वती इन्क्लेव में भाजपा नेता के भाई के घर में हुई चोरी की घटना के दूसरे दिन चोरों ने एक और वारदात को अंजाम दे डाला। फुलसुंगा क्षेत्र के साक्षीपुरम में बंद पड़े एक घर को चोरों ने खंगाल दिया। चोर घर से अलमारी में रखी नकदी व जेवर चुरा ले गए। सूचना पर पुलिस ने पहुुंचकर मामले की छानबीन की।
फुलसुंगा क्षेत्र के साक्षीपुरम में रहने वाले दलीप शाही करीब चार दिन पहले परिवार के साथ लखनऊ गए थे। वे घर में ताला लगाकर पड़ोस में रहने वाले भतीजे को चाबी सौंप गए थे। बुधवार सुबह पड़ोसियों ने देखा कि दलीप के घर के मेन गेट का ताला टूटा है। इस पर उन्होंने अंदर जाकर देखा तो एक कमरे की कुंडी टूटी थी। इसके अलावा कमरे में अलमारी का लॉकर भी टूटा था। अनुमान लगाया जा रहा है कि लॉकर के अंदर जेवर व नकदी रहे होंगे जो गायब हैं।
हालांकि दलीप के भतीजे का कहना है कि वह शुरुआत में दो रात उनके घर मेें ही रहे। पिछली दो रात से दलीप का भतीजा वहां नहीं रह रहा था। दलीप को फोन के जरिये घटना की सूचना दी गई। दलीप ही आकर बताएंगे कि लॉकर में कितना सामान था। ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है लेकिन अभी उन्हें मामले की कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
भाजपा नेता भारत भूषण चुघ के भाई मनीष चुघ के घर में हुई चोरी की घटना की पुलिस अभी जांच ही कर रही थी कि एक और वारदात होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस गश्त में लापरवाही बरत रही है यही कारण है कि शहर में चोर बेखौफ एक के बाद एक वारदात को अंजाम दे रहे हैं। लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की है।
चोरी में करीबी का हाथ, उलझी पुलिस
रुद्रपुर। दलीप शाही के घर में हुई चोरी के मामले में प्रथम दृष्टया जांच में यह बात सामने आ रही है कि चोर कोई करीबी हो सकता है। इसके पीछे की वजह यह बताई जा रही है कि चोर घर का ताला तोड़कर सीधे प्रथम तल पर बने एक कमरे में घुस गए। कमरे में चोरों ने सीधे अलमारी को ही निशाना बनाया जबकि वहीं पास में ही लैपटॉप और एलईडी टीवी भी रखा हुआ है उन्हें चोर नहीं ले गए। इसके अलावा चोर घर में बने किसी अन्य कमरे में नहीं घुसे। ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने आशंका जताई है कि पूरे मामले में दलीप के किसी करीबी का हाथ है जो जानता था कि एक कमरे में ही अलमारी रखी है और उसी के अंदर कीमती सामान है। संवाद