{"_id":"56f294324f1c1b0144f14d24","slug":"thieves-looted-a-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने खंगाला बंद घर, हजारों का सामान पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने खंगाला बंद घर, हजारों का सामान पार
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Wed, 23 Mar 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
चाोर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली मनाने बदायूं गए परिवार को ये होली खासी महंगी पड़ गई। चोरों ने बंद मकान में हाथ साफ करते हुए हजारों रुपये के जेवर और कैश में हाथ साफ कर लिया। वहीं पड़ोसियों ने ताला टूटा देख पुलिस और परिजनों को अवगत कराया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दुर्विजय कैंप थाने के बगल में अपने मकान में रहते हैं। वे यहां वोल्टास कंपनी में काम करते हैं। मंगलवार को परिवार के सभी सदस्य होली मनाने बदायूं को निकला था। बुधवार शाम पड़ोसियों ने धोबी घाट निवासी जोगेंद्र सिंह जो पीड़ित परिवार के रिश्ते में साले लगते हैं, को सूचना दी कि दुर्विजय के घर का ताला टूटा हुआ है।
विज्ञापन
जोगेंद्र ने इसकी जानकारी ट्रांजिट कैंप थाने को दी और मौके पर पहुंचे। जोगेंद्र ने वहीं इसकी जानकारी अपने जीजा दुर्विजय को दी। पुलिस ने मौका मुआयना किया तो वहां सारा सामान गायब था। वहीं अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था। जोगेंद्र ने बताया कि परिजनों के अनुसार घर में टीवी, फ्रिज, सोने के जेवर, 25 हजार रुपये नकद रखे हुए थे। वहीं घर में जेवर के साथ टीवी, फ्रिज भी गायब थे। ट्रांजिट कैंप थाना इंचार्ज सुशील कुमार ने बताया कि चोरी की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
थाने के ठीक बगल में है घर
रुद्रपुर। चोरों ने जिस बंद घर को निशाना बनाया, वह ट्रांजिट कैंप थाने के ठीक बगल में है। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली में भी सवालिया निशान लग रहे हैं। लोगों का कहना है कि चोरो को पुलिस का डर नहीं रहा है। अब चोर थाने के ठीक बगल वाले घर में चोरी करने में तक सफल हो रहे हैं।