{"_id":"575046094f1c1b862d108bf4","slug":"thieves-broke-the-locks-of-the-house-of-congress-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":" चोरों ने तोड़े कांग्रेसी नेता के घर के ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने तोड़े कांग्रेसी नेता के घर के ताले
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Thu, 02 Jun 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
चाोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवार के साथ नैनीताल की सैर पर गए कांग्रेसी नेता के घर चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने छत से घर के अंदर घुसकर चार कमरों के ताले तोड़े और सामान खंगाला। चोर सात तोले सोने के जेवर, दो लाख की नगदी समेत लाखों का माल पार कर ले गए। प्रभारी निरीक्षक चंद्र सिंह बिष्ट ने मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचकर घटना का मुआयना किया।
विज्ञापन
बुधवार शाम करीब चार बजे रम्पुरा निवासी कांग्रेसी नेता हसनैन मलिक अपनी पत्नी और बच्चों को साथ लेकर नैनीताल की सैर पर गए थे। बृहस्पतिवार शाम पांच बजे वह नैनीताल से लौटकर घर आए। जैसे ही उन्होंने मुख्य गेट का ताला खोला तो अंदर का चैनल खुला था और नीचे के दो कमरों और दूसरी मंजिल के दोनों कमरों के ताले टूटे पड़े।
विज्ञापन
कमरों में अलमारी भी खुली थी। इस पर उनके होश उड़ गए। उन्होंने घर के डबल बेड में रखे दो लाख रुपये, अलमारी रखे सात तोले सोने के जेवर चेक किए तो सभी गायब थे।
विज्ञापन
हसनैन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिस पर प्रभारी निरीक्षक चंद्र सिंह बिष्ट मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे और चोरी की घटना का मुआयना किया। हसनैन ने बताया कि दो लाख की नगदी, सात तोले सोना के अलावा पत्नी के पांच हजार रुपये, एक एलसीडी टीवी, प्रेस आदि घरेलू सामान भी गायब है। जिसका आंकलन किया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।