फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   thief thief cousin

Udham Singh Nagar News: चोर-चोर मौसेरे भाई

Wed, 01 Mar 2023 10:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 01 Mar 2023 10:09 PM IST
विज्ञापन
thief thief cousin
पुलिस ने बैंक में ग्राहकों की रकम चुराने के आरोप में दो लोगों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
काशीपुर। बैंक में जाकर लोगों के रुपये चोरी करने के आरोपी दो लोगों को पुलिस ने तमंचों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से बाजपुर में एक बुजुर्ग और काशीपुर में महिला अकाउंटेंट से उड़ाई गई रकम भी बरामद हुई है। आरोपी मौसेरे भाई हैं और महाराष्ट्र से यहां आकर नग- पत्थर का काम करने के साथ ही बैंकों में जाकर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे थे।
बुधवार को आईटीआई थाने में एसपी अभय सिंह ने घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 27 फरवरी को बाजपुर के एक बैंक में बुजुर्ग की 77 हजार की नकदी गायब हो गई थी। वहीं काशीपुर के बाजपुर रोड स्थित बैंक से भी चेक से भुगतान लेने पहुंची पीएचसी नारायण नगर में तैनात महिला अकाउंटेंट तेंजिग डोलकर के स्लिप काउंटर में रखे 41,500 रुपये चोरी हो गये थे। मामले में आईटीआई थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। प्रभारी निरीक्षक थाना आईटीआई के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर ग्राम शिवलालपुर अमरझंडा से दो लोगों को दबोच लिया। उन्होंने अपने नाम महाराष्ट्र के विंग कौसा रशीद कंपाउंड थाना मुम्बरा, जिला ठाणे निवासी मुस्तफा और जहीर अब्बास बताया। मुस्तफा के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, कारतूस और 47 हजार 500 की नकदी और जहीर के पास से 12 बोर का तमंचा, कारतूस व 46 हजार की नकदी बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed