फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   There will be no market without entry

मंडी में नहीं होगी बिना पास के एंट्री

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 03:38 PM IST
विज्ञापन
There will be no market without entry
सितारगंज में मंडी सचिव एलएम पांडे के समक्ष समस्याएं रखते आढ़ती। - फोटो : AMAR UJALA
सितारगंज। कृषि उत्पादन मंडी समिति के आढ़तियों की बैठक में सचिव एलएम पांडेय ने कहा कि बिना पास के कोई भी मंडी गेट से एंट्री नहीं करेगा। सुबह लाइसेंसधारी आढ़तियों से ही लोग फुटकर सामान खरीदने आ जाते हैं। ऐसे लोगों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगेगा। प्रशासन द्वारा जो पास जारी किए गए थे, उनकी तिथि बढ़वाई जाएगी। कहा कि प्रशासन द्वारा जारी पासों की भी जांच कर उनका नवीनीकरण किया जाएगा।  
विज्ञापन
मंगलवार को आढ़तियों ने सचिव के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। कहा कि प्रशासन द्वारा आढ़तियों को यहां के रुद्रपुर, हल्द्वानी और यूपी के बरेली व बदायूं जिले से सब्जी आदि सामान मंगाने की अनुमति 14 अप्रैल तक के लिए दी थी। देश में अब लॉकडाउन की तिथि बढ़कर तीन मई हो गई। ऐसे में अब आढ़तियों को बाहरी जिलों से सब्जी लाने में दिक्कत होगी। आढ़तियों की अनुमति बढ़ाई जाए। सचिव ने एसडीएम विवेक प्रकाश के समक्ष आढ़तियों की समस्या को रखा। एसडीएम प्रकाश ने सचिव को आढ़तियों की अनुमति की तिथि बढ़ाने को कहा। सचिव ने कहा कि मंडी में बिना पास के किसी को अंदर नहीं आने दिया जाएगा। भीड़ के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पाता है। ऐसे पास भी निरस्त किए जाएंगे, जो सब्जी कभी बेचते ही नहीं थे और उन्होंने पास जारी करा रखे हैं। वहां आढ़ती सुरेश तनेजा नीटू, बाबू मियां, मो. नासिर, प्रेम कुमार, बंटी खान, जहूर इस्लाम, राजू अहमद, भूरा, मन्नी सिंह, मुन्ने, संजय कुमार, यासीन अहमद, राजा खान, राहुल भारद्वाज, राशिद हुसैन, नदीम अहमद, तस्लीम अहमद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed