{"_id":"681a6464c76e2ac7930d22bb","slug":"there-will-be-a-magisterial-inquiry-into-the-road-accidents-that-happened-in-february-sitarganj-news-c-236-1-ktm1001-109298-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: नाले का लेवल खेतों से नीचे रखने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: नाले का लेवल खेतों से नीचे रखने की मांग
Wed, 07 May 2025 01:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 07 May 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
सितारगंज। बरेली-पीलीभीत राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे निर्माणाधीन नाले का लेवल खेतों से नीचा करने की मांग के लिए मंगलवार को किसानों ने डीएम को ज्ञापन भेजा। ग्राम नकटपुरा के किसानों ने एसडीएम कार्यालय के माध्यम से ज्ञापन भेजकर कहा कि बरेली-पीलीभीत सितारगंज अनुभाग के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। नाला जमीन से काफी ऊंचा बन रहा है। जमीन नीची होने के कारण बरसात में पानी नाले में नहीं जा पाएगा। यह पानी खेतों में भरने की आशंका जताई गई है। वहां पर कुलदीप सिंह, प्रदीप सिंह, करमजीत सिंह, दलबाग सिंह, सुखदेव सिंह, मलूक सिंह, जगदीश सिंह, अमरीक सिंह थे।
नहर की कवरिंग से काॅलोनियों में जलभराव की आशंका
खटीमा। खटीमा के अमाऊं व मयूर विहार क्षेत्र में सिंचाई नहर के कवरिंग का कार्य चल रहा है। कुछ स्थानों पर नहर की कवरिंग का लेवल काॅलोनियों की सड़क से ऊंचा हो गया है। अमाऊं निवासी भाजपा नेता लीला बोरा ने कहा कि सिंचाई विभाग और अन्य अधिकारियों से नहर कवरिंग के लेवल को कम करने की मांग की गई थी, जिसके बाद आगे बढ़ते जा रहे कवरिंग कार्य का लेवल कुछ नीचा हो रहा है, लेकिन कुछ स्थानों पर नहर कवरिंग का लेवल कालोनियों की सड़क से ऊंचा है। वहां बरसात में जल निकासी बाधित हो सकती है। वरिष्ठ भाजपा नेता नवीन बोरा ने कहा कि उच्च अधिकारियों से नहर कवरिंग के लेवल को नीचा करने की मांग की गई है।