{"_id":"690f98cb03ef868f29077f92","slug":"there-was-a-ruckus-at-the-petrol-pump-in-beria-daulat-over-short-weighing-bazpur-news-c-8-1-hld1027-667841-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बेरिया दौलत में पेट्रोल पंप पर घटतौली को लेकर हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बेरिया दौलत में पेट्रोल पंप पर घटतौली को लेकर हुआ हंगामा
Sun, 09 Nov 2025 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 09 Nov 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर। बेरिया दौलत स्थित बरहैनी सहकारी समिति के पंप पर डीजल और पेट्रोल में घटतौली का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने हंगामा किया। शिकायत पर माप बांट निरीक्षक ने जांच की। इस दौरान खामी मिलने पर पेट्रोल की नोजल मशीन को बंद रखने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
शनिवार शाम को बेरिया दौलत स्थित बरहैनी सहकारी समिति के पंप पर किसान रनदीप सिंह ने डीजल और पेट्रोल लिया था। दूसरे पंप से पेट्रोल और डीजल लिया था। तेल की मात्रा में अंतर पर किसान ने ग्रामीणों के साथ पंप जाकर विरोध जताया। ग्रामीणों ने घटतौली का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा ने माप बांट निरीक्षक निधि सक्सेना को मौके पर भेजकर जांच कराई। इधर, एसडीएम शर्मा ने बताया कि शिकायत पर माप बांट निरीक्षक को मौके पर भेजा गया था। खामियां मिलने पर पंप के पेट्रोल मशीन को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। गड़बड़ी मिलना गंभीर विषय है। इस पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। बताया कि तहसीलदार, पूर्ति निरीक्षक और माप बांट निरीक्षक की टीम गठित कर नगर क्षेत्र के पंपों की जांच अभियान चलाया जाएगा।