{"_id":"635585989dba433ba42e73ae","slug":"there-was-a-lot-of-excitement-in-the-market-on-diwali-festival-people-shop-fiercely-khatima-news-hld4799168174","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर्व पर बाजार में रही रौनक, लोगों ने जमकर की खरीददारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली पर्व पर बाजार में रही रौनक, लोगों ने जमकर की खरीददारी
विज्ञापन
खटीमा में थारू राइंका में पटाखा बाजार में खरीददारी करते लोग। संवाद
- फोटो : KHATIMA
खटीमा। दीपावली पर्व पर बाजार में चहल-पहल रही। लोगों ने महालक्ष्मी पूजन सामग्री, पटाखों समेत घरेलू सामानों की जमकर खरीदारी की। राइंका मैदान में लगे पटाखा बाजार में भी रौनक रही।
दीपावली पर्व पर रविवार को सुबह से ही बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ने लगी। दोपहर बाद बाजार में लोग खरीदारी करने उमड़े। बाजार में भीड़ के चलते व्यापारियों के चेहरों पर रौनक दिखी। भीड़ के चलते नगर के विभिन्न मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर नगर में जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस की टीम नगर के विभिन्न मार्गों पर गश्त करती रही।
प्रशासन की ओर से पूर्व की भांति इस वर्ष भी पटाखा बाजार को शहर से अलग थारू राइंका परिसर में लगाया गया। पटाखा बाजार में प्रशासन ने पटाखा व्यवसायियों को आग बुझाने का संयंत्र, पानी से भरी बाल्टी, रेत आदि दुकान पर रखने के निर्देश दिए। परिसर में अग्निशमन विभाग के कर्मचारी भी तैनात हैं। पटाखा बाजार में फैंसी पटाखों की धूम है। बाजार में फूलझड़ी, चरखी सहित विभिन्न तरह के पटाखे मौजूद है। पटाखा व्यवसायी सूरज शर्मा ने बताया कि पिछली बार की अपेक्षा इस बार पटाखों के दामों में बढ़ोतरी हुई है। इससे ग्राहकों की संख्या में भी कमी आई है।
विज्ञापन
एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रशासन की ओर से लगभग 50 पटाखा दुकानदारों को लाइसेंस जारी किए गए हैं। दुकानदारों को हिदायत दी गई है कि पटाखे की दुकान चिह्नित किए गए स्थल थारू राइंका में ही लगाई जाएगी। अन्य स्थानों पर पटाखा दुकान लगाने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पटाखा दुकान लगाने वालों को प्रशासन की ओर से जारी की गई गाइडलाइन का पालन करना होगा।
इनसेट
आरबीएस टीम ने आंगनबाड़ी केंद्र पर मनाया दीपावली पर्व
खटीमा। आरबीएस की टीम ने पचौरिया आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर महिलाओं और छोटे-छोटे बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। बच्चों के सात मिलकर दीपावली पर्व मनाया और बच्चों को पटाखे, फुलझड़ी, खाने-पीने का सामान दिया। वहां डॉ. शैलेजा पांडे, डॉ. संदीप मिश्रा, विक्रम, जय आदि थे।