फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   There is panic due to viral audio of demanding five lakhs in rudrapur

Uttarakhand: दिवाली ले आओ...बनवारी लाल का काम हो जाएगा, पांच लाख मांगने के वायरल ऑडियो से खलबली

Fri, 30 May 2025 12:48 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 30 May 2025 12:48 PM IST
सार

काशीपुर में गड़बड़ियाें के चलते बंद सस्ता गल्ला की दुकान को खोलने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी और बिचौलिया के बीच डिलिंग का वायरल ऑडियो चर्चा में बना हुआ है। एक अधिकारी दिवाली के नाम पर पांच लाख रुपये की मांग करता सुना जा रहा है।

विज्ञापन
There is panic due to viral audio of demanding five lakhs in rudrapur
ऑडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशीपुर में गड़बड़ियाें के चलते बंद सस्ता गल्ला की दुकान को खोलने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी और बिचौलिया के बीच डिलिंग का वायरल ऑडियो चर्चा में बना हुआ है। एक अधिकारी दिवाली के नाम पर पांच लाख रुपये की मांग करता सुना जा रहा है। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि उनके संज्ञान में मामला आया है। इसकी सक्षम अधिकारी से गहनता से जांच कराई जाएगी। काशीपुर में कोटेदार बनवारी लाल की दुकान दो साल से बंद चल रही है। बताया जा रहा है कि यह मामला हाईकोर्ट में चल रहा है। दो दिन पहले खाद्य आपूर्ति विभाग के एक अधिकारी और बिचौलिया का ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया था।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Udham Singh Nagar: जल संस्थान के जेई से 36 लाख की ठगी, शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का लालच देकर लगाया चूना

विज्ञापन


अमर उजाला इस ऑडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इसमें बिचौलिया कथित दुकान को खुलवाने के लिए अफसर से डिलिंग कर रहा है। बिचौलिया कह रहा है कि बनवारी लाल का काम करवा दीजिए। अफसर कह रहा कि तू पहले दिवाली लेकर आ। बिचौलिया काम कराने और दिवाली करवा देने की बात कह रहा है। एक मिनट 23 सेकेंड की बातचीत में बिचौलया पांच हजार रुपये की बात कह रहा जबकि अधिकारी पांच लाख की मांग कर रहा है। बिचौलिये से बातचीत करने वाला अफसर बेहिचक रुपये मांग रहा है। यह ऑडियो विभाग के साथ ही जिलेभर में सुर्खियों में बना हुआ है। वहीं, जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) विपिन कुमार का कहना है कि इस मामले की जांच एआरओ से कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed