फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   There is no solution for 5838 acres of land of twenty villages

Udham Singh Nagar News: बीस गांव की 5838 एकड़ भूमि का नहीं हुआ समाधान

Sun, 01 Jun 2025 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 01 Jun 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
There is no solution for 5838 acres of land of twenty villages
बाजपुर तहसील परिसर में उपवास रखकर सांकेतिक धरना देते भूमि पीड़ित। संवाद
बाजपुर। बीस गांव की 5838 एकड़ भूमि के सरकार की ओर से छीने गए भूमिधरी अधिकारों को लेकर रविवार को तहसील परिसर में भूमि पीड़ित परिवारों ने उपवास रखकर सांकेतिक धरना दिया।
विज्ञापन


भूमि बचाओ मुहिम के संयोजक जगतार सिंह बाजवा की अगुवाई में रविवार सुबह साढ़े दस बजे भूमि पीड़ित तहसील परिसर पहुंचे। किसान सहित अन्य लोगों ने उपवास रखकर सांकेतिक धरना दिया। संयोजक जगतार सिंह बाजवा ने कहा कि पांच वर्ष से भी अधिक समय से सरकार की ओर से पचास साल से प्राप्त भूमिधरी अधिकारों को तानाशाही रवैया अपनाते हुए छीन लिया गया। अधिकारों की मांग करते हुए भूमि बचाओ मुहिम को संघर्ष करते हुए पांच वर्ष पूरे हो गए। 18 महीने के तहसील परिसर में चले धरने के दौरान सरकार ने तीन माह में समाधान का मौखिक आश्वासन दिया गया था। लेकिन सरकार ने वादा पूरा नहीं किया। वहां भाकियू उग्रराहां के प्रदेशाध्यक्ष बल्ली सिंह चीमा, सुनीता टम्टा, दर्शन गोयल, राजेंद्र बेदी ,महेंद्र सिंह, सतनाम सिंह रंधावा, एनबी भट्ट, सिकंदर सिंह, दारा दिलेर रंधावा, दीपक शर्मा, सुनील पाठक, योगेश सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed