{"_id":"596ba6534f1c1b75778b4760","slug":"theft-of-millions-of-cars-in-the-car-accessories-store","type":"story","status":"publish","title_hn":" कार एक्सेसरिज की दुकान में लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार एक्सेसरिज की दुकान में लाखों की चोरी
काशीपुर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
चोरी का निरीक्षण करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने पर पुलिस नाकाम साबित हो रही है। शनिवार रात रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चोरों ने कार एक्सेसरिज के दुकान में घुस कर लाखों का सामान और नकदी चुरा ले गए। आए दिन हो रही घटनाओं पर व्यापारियों में आक्रोश गहरा गया है। उन्होंने जल्द खुलासा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
टीचर कालोनी निवासी नितिन अरोरा की रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित प्रकाश रेडियम के नाम से दुकान खोलने गए थे। रविवार की सुबह जब उन्होंने दुकान का शटर उठाया तो देखा कि अंदर सामान बिखरा पड़ा था। कार की एलईडी स्क्रीन, म्यूजिक सहित दर्जनों कीमती सामान के खाली रेफर फर्श में बिखरे पड़े थे। काउंटर की दराज का लॉक टूटा हुआ था और दराज आधी बाहर थी। वह दुकान के ऊपरी मंजिल के गोदाम में गए तो वहां भी यही हाल था।
विज्ञापन
खिड़की का पल्ला उखड़ा था। बाहर से पल्ला छेनी से तोड़ा गया था। छेनी वहीं पड़ी मिली। चोर पड़ोस की दुकान की छत पर चढ़े और नितिन अरोरा की दुकान के दूसरे मंजिल पर स्थित गोदाम की खिड़की का पल्ला तोड़ कर गोदाम के रास्ते वहीं से नीचे दुकान में आए। गोदाम और दुकान में लगे तीन सीसी कैमरे तोड़कर वहीं फेंक गए। दुकानदार ने नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक वर्मा को सूचना दी। दीपक वर्मा की सूचना पर एसएसआई वीरेंद्र रमोला, कटोराताल चौकी प्रभारी जयपाल सिंह चौहान, उप निरीक्षक पीडी जोशी ने चोरी की घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
दीपक वर्मा ने कहा कि अब चोर उचक्कों को पुलिस का भय नहीं रह गया है। हर पांचवें दिन चोरी हो रही है, लेकिन पुलिस किसी चोरी को नहीं खोल पाई है। अगर जल्द ही चोरी का खुलासा नहीं हुआ तो दुकानदार आंदोलन को मजबूर होंगे। वहां पर व्यापारी नेताओ में अंशु रस्तोगी, गीता चौहान, जतिन नरूला, मुकेश पाहवा, मनोज जग्गा आदि थे। इधर पुलिस ने क्षेत्र के एक चौकीदार से जानकारी ली। इसके बाद दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।