फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Theft in Kashipur

कमरे का ताला तोड़कर 96 हजार की नकदी व लाखों के जेवरात चोरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Theft in Kashipur
काशीपुर में चोरों ने बिखेरे गहने। संवाद - फोटो : RUDRAPUR
काशीपुर। परिजनों की अनुपस्थिति में घर में घुसे चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर 96 हजार रुपये और तीन लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए। सीसीटीवी में गृहस्वामी का भाई और एक अन्य बाइक से गली में घुसते देखा गया। लोगों ने दोनों को पकड़कर आईटीआई थाना पुलिस को सौंप दिया है। खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है।
विज्ञापन

जसपुरखुर्द पाकीजा कॉलोनी निवासी रईस अहमद बीती 02 अगस्त को दोपहर अपने परिवार के साथ बाहर गया हुआ था। दोपहर तीन बजे वह घर लौटा तो कमरे का ताला टूटा हुआ था। कमरे में रखी 96 हजार रुपये की नकदी और तीन लाख रुपये के जेवर गायब थे। उन्होंने सीसीटीवी चेक किया तो उसका भाई अपने एक मित्र के साथ बाइक से उसकी गली में आता दिखाई दिया। उसने अपने मित्रों की मदद से संदिग्धों की तलाश की लेकिन उनका कोई पता नहीं लग सका। अगले दिन ईदगाह के पास काम कर रहे कॉलोनी के मजदूरों ने दोनों के वहां होने की जानकारी दी। यह भी बताया कि बाइक और मोटर चोरी के शक में लोगों ने दोनों युवकों को पीटा है। इस पर पहुंचे लोगों ने दोनों आरोपियों को लाकर आईटीआई थाने को सौंप दिया।
विज्ञापन

रईस का कहना है कि गंभीर रूप से चोटिल युवक को पुलिस ने थाने से छोड़ दिया। उसका भाई अभी हिरासत में है। तहरीर दिए जाने के चार दिन बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। उल्टे, घायल युवक के परिजन उसके खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दे रहे हैं। आईटीआई थाना प्रभारी आशुतोष कुुमार सिंह ने बताया कि अभी किसी भी पक्ष की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed