फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   20 Madrasas integrated into the educational mainstream; granted recognition.

Udham Singh Nagar News: शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़े 20 मदसरे, मान्यता मिली

Thu, 08 Oct 2026 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 08 Oct 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
20 Madrasas integrated into the educational mainstream; granted recognition.
रुद्रपुर। मदरसा बोर्ड की व्यवस्था समाप्त होने के बाद ऊधमसिंह नगर के 20 मदरसे शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ गए हैं। निर्धारित मानकों की कसौटी पर खरे उतरने के बाद अब इन्हें मान्यता मिल गई है। इन मदरसों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए अब नई शैक्षणिक व्यवस्था के तहत आगे बढ़ने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन

सीईओ हरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत मदरसों को निर्धारित मानकों पर खरा उतरना अनिवार्य किया गया है। आवेदन के बाद संबंधित ब्लॉकों के उप शिक्षा अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मदरसों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। भवन, कक्षाओं, शिक्षण व्यवस्था समेत जरूरी सुविधाओं की पड़ताल के बाद रिपोर्ट तैयार की गई।
विज्ञापन

रिपोर्ट और अभिलेखों की जांच के बाद पात्र पाए गए 20 मदरसों को मान्यता प्रदान कर दी गई। तीन मदरसों की रिपोर्ट पर फैसला अटका हुआ है। इनका निरीक्षण कराया जा चुका है लेकिन संबंधित अधिकारियों की रिपोर्ट अभी विभाग को प्राप्त नहीं हुई है। रिपोर्ट मिलते ही दस्तावेज और मानकों का परीक्षण कर इनकी मान्यता पर निर्णय लिया जाएगा। इधर, नई व्यवस्था के तहत मान्यता लेने के लिए 21 नए आवेदन आए हैं। इन आवेदनों की भी स्थलीय जांच कराई जाएगी। इसके बाद रिपोर्ट के आधार पर मान्यता देने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed