{"_id":"5d7011728ebc3e93b147ae6b","slug":"theft-in-house-kashipur-news-hld355484231","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर का ताला तोड़ हजारों की नकदी व जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशीपुर में चोरी के बाद कमरे का टूटा कुंडा। अमर उजाला
- फोटो : KASHIPUR
Link Copied
काशीपुर। चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर हजारों की नकदी और जेवर चोरी कर लिए। पीड़ित ने एक युवक पर आरोप लगाकर पुलिस में तहरीर सौंपी।
विज्ञापन
बरेली के ग्राम मुंडिया चेतराम निवासी आशीष मिश्रा यहां खड़कपुर स्थित सत्यम पैलेस के पास एक मकान में किराए पर रहता है। वह महुआखेड़ा गंज स्थित फ्लैक्सी टफ फैक्ट्री में ऑपरेटर चेकर के पद पर कार्यरत है। आशीष मंगलवार को अपनी पत्नी के साथ अपने गांव बीमार मां को देखने गया था। बुधवार सुबह लौटा तो कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। ताला नाली में पड़ा हुआ था। आशीष ने घर के अंदर जाकर देखा तो कमरे का सारा सामान फैला हुआ था। घर में रखी नकदी और जेवर गायब थे। आशीष ने आईटीआई थाने पहुंचकर कर एक युवक पर चोरी का शक जताते हुए तहरीर सौंपी। उक्त युवक भी अपनी पत्नी के साथ थाने पहुंच गया। आशीष ने आरोप लगाया कि जिस युवक ने उसके घर चोरी की है वह पहले उसी घर में दुमंजिले में रहता था। वह नशेड़ी है और उसके घर नशेड़ी किस्म के लोगों का आना जाना था। करीब तीन महीने पहले उक्त युवक ने कमरा छोड़ दिया। लेकिन उसका सामान आज भी किराए के मकान में ही है। आशीष ने कहा कि चोर केवल उसके घर का सामान चोरी कर ले गए जबकि उसके ऊपर रहने वाले आरोपी युवक के कमरे का ताला नहीं तोड़ा। पुलिस ने आरोपी युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। आशीष ने बताया कि चोर उसके घर से 10 हजार की नकदी, एक सोने का हार, बिछुआ, चांदी की पाजेब और सोने की दो अंगूठी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।