फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Theft in Gadarpur

सभासद के घर से 80 तोला सोना, ढाई किलो चांदी की चोरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Theft in Gadarpur
सभासद विनीता चौधरी को सांत्वना देते परिजन और वार्ड वासी। - फोटो : RUDRAPUR
गदरपुर। रक्षाबंधन पर चोरों ने महिला सभासद के घर को निशाना बनाते हुए 80 तोले सोने के जेवरों, ढाई किलो चांदी के साथ ही करीब सवा चार लाख की नकदी चुरा ली। घटना के समय सभासद रक्षाबंधन पर परिवार सहित अपने भाई के घर बुलंदशहर गई हुई थीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 11 की सभासद विनीता चौधरी पति पूर्व सभासद बृजेश चौधरी व पुत्र कोकिल चौधरी के साथ रक्षाबंधन के लिए बृहस्पतिवार को बुलंदशहर गई थीं। शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे विनीता परिवार सहित गदरपुर लौटीं। घर के मुख्य द्वार का ताला खोलकर भीतर जाकर देखा तो घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त था। दोनों कमरों में रखी अलमारियों से सोने के करीब 80 तोले के जेवर, ढाई किलो चांदी व सवा चार लाख की नकदी गायब थी। चोरों ने अलमारियों के अलावा हैंडबैग तक खंगाल रखे थे।
विज्ञापन

सूचना पर थाना अध्यक्ष राजेश पांडे मौके पर पहुंचे। चोरों ने घर में घुसने के लिए ठंडी नदी के किनारे बनी बालकनी का सहारा लिया। आशंका है कि चोरों ने बालकनी में पहुंचकर पिछले दरवाजे को तोड़कर कुंडा खोला और अंदर घुसकर इत्मीनान से चोरी की घटना को अंजाम दिया। पालिका अध्यक्ष गुलाम गौस और व्यापार मंडल के अलावा कांग्रेस संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर चोरी की घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना अध्यक्ष ने बताया कि चोरी की घटना के खुलासे के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। फोरेंसिक टीम को भी बुुलाया गया है। सभासद के पति ने तहरीर देकर चोरों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
जेवर-नकदी चुराने के बाद चोरों ने अलमारियों में लगा दिए ताले
गदरपुर। अनुमान लगाया जा रहा है कि घर में घुसे चोरों ने बहुत ही इत्मीनान के साथ चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने जिस सफाई से अलमारियों के ताले खोलकर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवर और नकदी को उड़ाया है, उससे लगता है कि चोरों को घर की स्थिति के बारे में काफी जानकारी थी। चोरों ने अलमारियों से जेवर और नकदी चुराने के बाद उनमें ताले लगा दिए थे।

कानून व्यवस्था पर खड़े हुए प्रश्न चिह्न
गदरपुर। सभासद विनीता चौधरी कांग्रेस के टिकट से चुनाव जीती थीं। उनके घर पर चोरी होने की सूचना मिलने पर पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, डीसीबी के पूर्व अध्यक्ष सुभाष बेहड़, कांग्रेस के कार्यकारी नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ भुसरी, युकां प्रदेश सचिव मन्नू चौधरी के अलावा व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़, पूर्व अध्यक्ष पंकज सेतिया व मनीष फुटेला सहित कई जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंच गए। सभी ने चोरी की घटना की निंदा करते हुए कानून व्यवस्था पर प्रश्न चिह्न खड़े किए। पुलिस प्रशासन से चोरी की घटना का जल्द खुलासा करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed