{"_id":"653816cd363e38b00d028558","slug":"theft-case-in-nanakmatta-sitarganj-news-c-8-hld1004-249488-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: महिला सब्जी खरीदने गई, चोरों ने खंगाल दिया घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: महिला सब्जी खरीदने गई, चोरों ने खंगाल दिया घर
Wed, 25 Oct 2023 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 25 Oct 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
-24एसटीजी03पी: नानकमत्ता में चोरीी के बाद अलमारी में बिखरा सामान दिखाती महिला। संवाद
नानकमत्ता। गेट पर ताला लगाकर सब्जी लेने बाजार गई महिला के घर में दिनदहाड़े चोरी हो गई। चोर अलमारी की तिजोरी में रखे सोने, चांदी के गहने चुरा ले गए। नगर में एक सप्ताह में दूसरी चोरी से लोगों में दहशत है।
वार्ड संख्या छह निवासी राधिका चौहान बीएसएनएल में कार्यरत हैं। मंगलवार करीब 11 बजे उनकी बहू बच्चों को लेने स्कूल गईं थीं। इसके कुछ देर बाद राधिका चौहान घर में ताला लगाकर सब्जी लेने बाजार चली गईं। राधिका करीब आधा घंटे बाद लौटीं तो ताला टूटा मिला। अलमारी की तिजोरी में रखा सोने का हार, मांग टीका, मंगलसूत्र, टॉप्स, सोने की चार जोड़ी लौंग, चांदी की दो जोड़ी पाजेब, चांदी के दो जोड़ी बिछुवे गायब थे। छत की सीढ़ी का दरवाजा भी खुला था।
राधिका के शोर मचाने पर पड़ोसी भी आ गए। थाने की पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच की। एक सप्ताह पूर्व 17 अक्तूबर की रात भी वार्ड छह निवासी मुकेश रस्तोगी के घर का ताला तोड़कर घर में रखे जेवर चोरी हो गए थे। पुलिस उस घटना का भी खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
एई के आवास से सामान उड़ाया
खटीमा। चोरों ने नैनीताल राजभवन में तैनात सहायक अभियंता प्रवेश कुमार के खटीमा स्थित घर में सेंध लगा दी। चोर लोनिवि हनुमान मंदिर वाली गली में स्थित उनके सरकारी आवास से किताबें, प्रिंटर और अन्य उपकरण चुरा ले गए। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्हें किसी व्यक्ति ने फोन करके बताया की उनके घर का प्रिंटर किसी संदिग्ध व्यक्ति के पास देखा गया है। उन्होंने अपने आवास पर जाकर देखा तो कमरे के ताले टूटे हुए हैं। घर से काफी सामान गायब मिला। इसकी जानकारी उन्होंने 21 अक्तूबर को कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
11 लाख की चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी
नानकमत्ता। खेमपुर गांव में स्थित श्रीराम तराई सीड्स मिल में सोमवार को 11 लाख रुपये की चोरी का खुलासा 24 घंटे बाद भी नहीं हो सका है। मिल स्वामी रामविलास अग्रवाल ने पुलिस को तहरीर दे दी है। इसमें उन्होंने अपने दो मुनीमों को नामजद किया है। चोरी के खुलासे के लिए पुलिस सोमवार से ही लगातार प्रयास कर रही है लेकिन समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
इंजीनियर का पर्स चुराकर भाग रहे युवक को दबोचा
रुद्रपुर। आवास विकास निवासी एक कंपनी के सिविल इंजीनियर मनोज मेहता ने पुलिस को बताया कि कार्यालय की छुट्टी होने के कारण सोमवार को वह अपने कमरे में सोए थे। कमरे का दरवाजा खुला था। तभी ट्रांजिट कैंप निवासी बॉबी उनके कमरे में घुसा और उनका पर्स चुराकर भागने लगा। पर्स में आधार कार्ड और एक हजार रुपये थे। उनके शोर मचाने पर खटीमा निवासी गणेश ने भाग रहे बॉबी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया।
घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल उठा ले गए
काशीपुर। कुंडा क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी हो गई। पुलिस ने बाइक चोरी का केस दर्ज किया है। मुरादाबाद जिले के ग्राम पंडितपुर थाना ठाकुरद्वारा निवासी हरपाल सिंह ने कुंडा थाना पुलिस को बताया कि वह प्रकाश पाइप कंपनी की गाड़ी पर ड्राइवर है। 30 सितंबर 2023 को रात करीब 10:30 बजे कंपनी की गाड़ी खड़ी करके अपनी मोटरसाइकिल से अपनी रिश्तेदारी ग्राम सरबरखेड़ा में आया था। उसने अपनी मोटरसाइकिल को घर के बाहर खड़ी की थी लेकिन सुबह वह गायब थी।
कोर्ट के आदेश पर बाइक चोरी का केस दर्ज
काशीपुर। पुलिस ने छह महीने बाद कोर्ट के आदेश पर बाइक चोरी का केस दर्ज किया है। मोहल्ला कटरामालियान निवासी बंटी ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट काशीपुर के न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। उसका कहना था कि उसकी मोटरसाइकिल 15 अप्रैल को कोतवाली के पास स्थित उसकी रेडीमेड कपड़ों की दुकान गायब हो गई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद उसने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया। इसके बावजूद पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। अब कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया गया है।