Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The festival of Bhai Dooj was celebrated with great enthusiasm.

Udham Singh Nagar News: धूमधाम से मनाया गया भाईदूज का पर्व

Wed, 11 Nov 2026 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 11 Nov 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
The festival of Bhai Dooj was celebrated with great enthusiasm.
गदरपुर/खटीमा। क्षेत्र में भाईदूज का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। पूजा अर्चना कर बहनों ने भाईयों के माथे पर तिलक लगाकर ईश्वर से उनकी दीर्घायु और सुख समृद्धि की कामना की। भाईयों ने बहनों को उपहार दिए। दीपावली पर्व के दो दिन बाद कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया को भाईदूज का पर्व मनाया जाता है। हिंदू पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन यमराज यमुना से मिलने आए थे और यमुना जी ने उनका विशेष भोजन और आतिथ्य के साथ स्वागत किया था। गदरपुर के अलावा रुद्रपुर व अन्य जगहों पर भाईदूज मनाया गया। इधर, खटीमा में भी भाईदूज का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाईयों का पूजन कर उनकी खुशहाली की कामना की। भाईयों ने बहनों को उपहार भेंट किए। खटीमा के चकरपुर, झनकट, मझोला, मेलाघाट आदि क्षेत्रों में भाईदूज का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया।
विज्ञापन

भाईदूज पर बहनों ने लगाया भाईयों को तिलक
काशीपुर। भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का प्रतीक भाईदूज पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाईयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। भाईयों ने भी बहनों को उपहार और शगुन देकर उनकी रक्षा का वचन दिया। विवाहिताएं मायके पहुंचीं और भाईयों को तिलक लगाकर पर्व की खुशियां साझा कीं। बहनों के स्वागत के लिए परिवारों ने तरह-तरह के पकवान बनाए। बच्चों ने भी पर्व का खूब आनंद उठाया और परिवारों में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। संवाद
विज्ञापन

भाईदूज पर बाजारों में रही रौनक
गोला 500 रुपये किलो तक बिका, एक करोड़ से अधिक का हुआ कारोबार
संवाद न्यूज एजेंसी
काशीपुर। भाईदूज के त्योहार पर बाजार में रौनक देखने को मिली। मांग बढ़ने के कारण गोले के दाम में तेजी देखने को मिली। बाजार में गोला 430 से 500 रुपये प्रति किलो तक बिका। भाई-बहन ने एक-दूसरे के लिए उपहार भी खरीदे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों ने गोले, पंचमेल मिष्ठान, मिश्री, मीठी खील और बताशे सजाए हुए थे। बहनों ने भाईयों को तिलक करने के लिए गोले और मिठाई खरीदी। इसके अलावा भाई-बहनों ने एक-दूसरे को देने के लिए उपहार, चॉकलेट और ड्राई फ्रूट्स के पैकेट भी खरीदे। इसके अलावा दुकानों पर गिफ्ट पैक, मोबाइल समेत अन्य सामान की बिक्री भी हुई।

व्यापारी सुशील दिवाकर के अनुसार, पिछले वर्ष गोला 300 से 400 रुपये प्रति किलो तक बिका था जबकि इस बार इसकी कीमत 430 से 500 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। मीठी खील, बताशे और खिलौने करीब 100 रुपये प्रति किलो की दर से बिके। मिठाई की कीमत 300 से लेकर दो हजार रुपये प्रति किलो से अधिक तक रही। गोले और मिष्ठान की एक करोड़ रुपये से अधिक की बिक्री होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed