{"_id":"68cf0e4fc6729eeff8023088","slug":"theft-attack-in-rudrapur-house-rudrapur-news-c-242-1-rdp1006-130326-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: दादा की मृत्यु पर गांव गया था परिवार, चोरों ने घर खंगाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: दादा की मृत्यु पर गांव गया था परिवार, चोरों ने घर खंगाला
विज्ञापन
साढ़े तीन लाख की नगदी और जेवरात हुए चोरी
रुद्रपुर। दादा की मृत्यु पर गांव गए घरवालों की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर ट्रांजिट कैंप की कृष्णा ग्रीन काॅलोनी में चोर घर खंगाल ले गए। मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद होने पर उन्होंने अपने रिश्तेदारों को घर भेजा तो चोरी का पता चला। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और चोरी हुए सामान की जानकारी ली।
शनिवार शाम कॉलोनी में रहने वाले अजय सक्सेना ने बताया कि उनके दादा की बुधवार को मृत्यु हो गई थी। इस पर वे परिवार के साथ अपने गांव चले गए थे। उनके घर पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और कैमरे उनके मोबाइल से जुड़े हैं। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को घर पर सब कुछ ठीक नजर आया था। शनिवार सुबह कैमरे बंद आ रहे थे। इस पर उन्होंने क्षेत्र में रहने वाले रिश्तेदार को घर पर भेजा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा था।
सीसीटीवी कैमरे की लाइन काटी गई थी और घर का सामान बिखरा था। रिश्तेदार की सूचना पर वे घर पहुंचे तो कमरे में रखे साढ़े तीन लाख रुपये और सोना-चांदी के जेवर चोरी हुए थे। सूचना पर एसएचओ मोहन चंद्र पांडे ने घर का मुआयना किया। बताया कि चोरी के बारे में जानकारी की जा रही है। काॅलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है।