फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   theft at store in Pantnagar

पंतनगर में ताले तोड़कर किराना गोदाम से चोरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
theft at store in Pantnagar
पंतनगर में तोड़ा गया गोदाम का ताले। - फोटो : RUDRAPUR
पंतनगर। नगला में किराना स्टोर के ऊपर बने गोदाम के ताले तोड़कर चोरों ने 10 हजार रुपये की नकदी समेत तेल, मसाले आदि की पेटियों पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंचे स्टोर स्वामी और पुलिस ने स्टोर में लगे सीसीटीवी खंगाले। इसमें ताले तोड़ते हुए स्टोर कर्मी की पहचान होने पर पुलिस ने उसे धर दबोचा जबकि दूसरे की तलाश जारी है।
विज्ञापन

हल्द्वानी-बरेली राजमार्ग पर नगला गेट पर संजय शुक्ला का शुक्ला किराना स्टोर है। संजय ने दुकान के पीछे दो और ऊपर एक गोदाम बना रखा है। मंगलवार शाम साढ़े आठ बजे वह रोज की भांति स्टोर बंद कर घर चले गए। बुधवार सुबह साढ़े सात बजे स्टोर के पड़ोस में रहने वाले लोगों ने उन्हें सूचना दी कि उनके स्टोर के ऊपर वाले गोदाम के दो ताले टूटे पड़े हैं। संजय ने स्टोर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी और सीसीटीवी फुटेज खंगाली। फुटेज में दो युवक ताले तोड़ते दिखाई दिए, जिनमें से एक की पहचान स्टोर कर्मी विजय कुमार निवासी नगला डेरी कालोनी के रूप में हुई। पुलिस ने शक की बिना पर स्टोर के पीछे रहने वाले असुआ नामक युवक को हिरासत में ले लिया। इधर, विजय ने ताले तोड़कर 10 हजार नकदी समेत कुछ पेटियां तेल व मसाले की चोरी करना कुबूल कर लिया। जिसमें उसने अपने एक दोस्त के भी शामिल होने की जानकारी दी। उसने बताया कि वह लोग पीछे की दीवार चढ़कर छत से होते हुए गोदाम के दरवाजे तक पहुंचे थे। संजय के मामला पुलिस में नहीं देने के आश्वासन पर विजय चोरी किए 10 हजार रुपये लौटाने किराना स्टोर पहुंचा, जहां से पुलिस ने उसे धर दबोचा। थानाध्यक्ष एमएम जोशी ने बताया कि गोदाम से चोरी मामले में स्टोर स्वामी की तहरीर पर केस दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed