{"_id":"6845df42f769a665470def08","slug":"the-youth-was-caught-stealing-and-handed-over-to-the-police-rudrapur-news-c-242-1-shld1004-125719-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: युवक को चोरी करते दबोचकर पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: युवक को चोरी करते दबोचकर पुलिस को सौंपा
Mon, 09 Jun 2025 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 09 Jun 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
पंतनगर। सिडकुल पुलिस चौकी के पास टावर में चोरी करते ट्रांजिट कैंप निवासी दीवान प्रजापति को लोगों ने दबोचकर पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी की धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
सुखदासपुर नवदिया माधोटांडा पीलीभीत (यूपी) निवासी निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर शिवलाल ने पुलिस को तहरीर दी। उसने बताया कि सिडकुल चौकी के पास रुद्रपुर इंडस्ट्रियल एरिया के नाम से इंडस टावर लगा है। चार जून की शाम करीब साढ़े तीन बजे साइट डाउन का अलार्म बजा तो वह और टेक्नीशियन रविंद्र साइट पर पहुंचे। वहां एक युवक टावर में घुसकर चोरी कर रहा था। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम वार्ड नंबर-चार आजाद नगर ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर निवासी दीवान प्रजापति बताया।उसके पास सफेद रंग के कट्टे में 20 हजार रुपये कीमत का एक मोडुल, तीन मीटर फीडर के केबल, 15 मीटर पावर केबल, अलार्म केबल आदि बरामद हुई। उसे उन्होंने चोरी के सामान के सामान सहित पुलिस को सौंप दिया। संवाद