फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   youth injured in the attack died during treatment in rudrapur

Rudrapur: हमले में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, हत्या की धारा में होगा केस; विधायक ने पुलिस को दिए निर्देश

Sat, 17 May 2025 02:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 17 May 2025 02:34 PM IST
सार

नशे में धुत्त व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई में घायल युवक ने दम तोड़ दिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मोर्चरी पहुंचे विधायक ने पुलिसकर्मियों से नशे के कारोबारियों से सख्ती से निपटाने को कहा।

विज्ञापन
youth injured in the attack died during treatment in rudrapur
करन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में नशे में धुत्त व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई में घायल युवक ने दम तोड़ दिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मोर्चरी पहुंचे विधायक ने पुलिसकर्मियों से नशे के कारोबारियों से सख्ती से निपटाने को कहा। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ था।

विज्ञापन


आठ मई की रात आजादनगर में रहने वाली सलौनी के घर के पास देवकरण नाम का व्यक्ति गालियां दे रहा था। सलौनी के भाई करन कश्यप (28) देवकरण को उसके घर ले जाने लगा। रास्ते में देवकरण ने करन के साथ मारपीट की और उसका सिर कई बार सड़क पर पटकने के साथ ही गला दबाने की कोशिश की थी।
विज्ञापन


सलौनी का आरोप था कि जब वह अपनी बहन के साथ करन को बचाने गई तो देवकरण की पत्नी व उसकी बेटियां गालियां देते हुए हाथापाई करने लगीं। घटना में घायल करन का बरेली के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था और उसे वेंटीलेटर पर रखा गया था। सलौनी की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर नौ मई को देवकरण निवासी आजादनगर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के छोटे भाई सन्नी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात बरेली से उनके भाई को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। वहां ले जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया था। करन चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। विधायक शिव अरोरा, समाजसेवी सुशील गाबा और अन्य लोगों ने मोर्चरी पहुंचकर मृतक के परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने एसआई महेश कांडपाल को नशे के कारोबारियों पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा। एसएचओ मोहन चंद्र पांडेय ने बताया कि इस मामले में जानलेवा हमले का केस हत्या में तरमीम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed