फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The young man was murdered for dividing wood.

Udham Singh Nagar News: लकड़ी के बंटवारे के लिए हुई थी युवक की हत्या

Sat, 27 Apr 2024 02:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 27 Apr 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
The young man was murdered for dividing wood.
यूपी के रामपुर मिलकखानम थाने में आरोपी और पुलिस टीम। स्रोत : यूपी पुलिस
बाजपुर। दो महीने पहले यूपी के पीपली जंगल में हुई केलाखेड़ा के युवक की हत्या के मामले में यूपी पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास हत्या में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा भी बरामद किया है।
विज्ञापन

केलाखेड़ा थाने के गांव रम्पुरा काजी निवासी सेठ सिंह उर्फ सेठा (35) बीती 25 फरवरी 2024 को अपने घर से कुछ साथियों के साथ जंगल से लकड़ी लेने की बात कह कर गया था। लेकिन सेठा घर नहीं लौटा। परिजनों की ओर से गुमशुदगी की सूचना मौखिक रूप से केलाखेड़ा पुलिस को दी गई थी।
विज्ञापन

रात में यूपी के मिलकखानम रामपुर क्षेत्र के पीपली जंगल में गोली लगा सेठा का शव मिला था। मृतक के परिजन ने सेठा की हत्या होने की आशंका जताई थी जिस पर यूपी के मिलकखानम थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की जिसमें तीन लोगों के नाम उजागर हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को सूचना पर मिलकखानम थाना पुलिस ने पदमपुर तिराहे से कुलवंत सिंह उर्फ काका निवासी गुलाब सिंह का मझरा रम्पुरा काजी थाना केलाखेड़ा, आसिम निवासी मझरा मर्दान थाना गदरपुर और इरफान अली निवासी कनकटा थाना गदरपुर को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया। मिलकखानम थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धारा 302/201 और 34 के तहत केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जंगल में चोरी से लकड़ी काटने के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया था। आरोपियों ने सेठा की हत्या करना कुबूल किया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी संजय कुमार, एसआई सुरेश कुमार, प्रबल प्रताप, भारत, विक्की देवल शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed