फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The young man was beaten and robbed by visiting blossom in reservoir

बौर जलाशय में घूमने आए युवक से मारपीट व लूटपाट

Sun, 11 Dec 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर Updated Sun, 11 Dec 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
The young man was beaten and robbed by visiting blossom in reservoir
कार्रवाई की मांग को पुलिस चौकी का घेराव करते व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
 बौर जलाशय में घूमने आए युवक के साथ आधा दर्जन अराजक तत्वों ने मारपीट कर मोबाइल व पांच हजार की नगदी छीन ली। पीड़ित युवक ने व्यापारियों के साथ  पुलिस चौकी का घेराव कर मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


पंतनगर नगला निवासी राहुल ने बताया कि वह गूलरभोज में अपने मामा के घर आया हुआ था। शुक्रवार को वह अपने दोस्त के साथ बौर जलाशय घूमने चला गया। जलाशय में थोड़ी देर हो गई तो एक व्यक्ति ने दोनों को अपने पास बुलाया। जैसे ही वह उसके पास पहुंचा तो लगभग आधा दर्जन लोगों ने उन्हें घेर लिया।
विज्ञापन


उनके  साथ बदसलूकी की, जान छुड़ाने के उन्हें दो हजार भी दिए इसके बाद भी वह नहीं माने।  बताया कि उक्त लोगों ने उनसे कीमती मोबाइल और जेब में रखी पांच हजार की नगदी भी छीन ली। कहा कि इसकी सूचना पुलिस को दी तो वह उनको नहीं छोड़ेंगेे। डर के कारण वह शुक्रवार को तहरीर नहीं दे पाए। परिजनों और रिश्तेदारों के कहने पर वह व्यापार मंडल अध्यक्ष डा. कुलदीप रघुवंशी और उप सचिव सतीश चुघ के पास शिकायत लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लोगों के नेतृत्व में पीड़ित ने साथियों के साथ पुलिस चौकी का घेराव कर मारपीट करने वालों का पता लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस चौकी में मौजूद पुलिस कर्मी पंकज सजवाण व महेंद्र बिष्ट ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया। घेराव करने वालों में प्रकाश, भुपेंद्र, रवि चौधर, आशीश, उमेश, श्रीराम, आर्यन सहित कई लोग थे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed