{"_id":"69d1674d0a72eec337051dcd","slug":"the-young-man-took-the-person-whom-he-had-abducted-to-the-police-station-rudrapur-news-c-242-1-rdp1029-139442-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: जिसे भगाकर ले गया, उसे ही कोतवाली लेकर पहुंच गया युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: जिसे भगाकर ले गया, उसे ही कोतवाली लेकर पहुंच गया युवक
Sun, 05 Apr 2026 01:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 05 Apr 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। कोतवाली ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से लापता हुई नाबालिग मामले में नया मोड़ आ गया है। नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने वाला युवक खुद उसे कोतवाली लेकर पहुंच गया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और नाबालिग का मेडिकल कराया।
पुलिस के मुताबिक 22 मार्च को ट्रांजिट कैंप कोतवाली में महिला ने तहरीर देकर बताया था कि 12 मार्च को उनकी बेटी बिना बताए घर से कहीं चली गई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि एक युवक नाबालिग को अपने साथ ले गया है। सर्विलांस और सूचना के आधार पर पुलिस ने उत्तर प्रदेश और दिल्ली सहित कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। पुलिस ने सामने आए युवक के घर पर दबिश दी। लगातार दबाव के चलते तीन अप्रैल को आरोपी युवक अजय चंद्रा निवासी ट्रांजिट कैंप खुद नाबालिग को लेकर कोतवाली पहुंच गया। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि युवक को शनिवार को कोर्ट में पेश कर दिया गया।