नाबालिग बच्चों से कराया काम तो होगी कार्रवाई : डीएम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब जिले में 14 साल से कम उम्र का कोई भी बच्चा जिले की किसी भी फैक्ट्री, खदान या अन्य किसी भी जोखिम भरे कार्यों में काम करने नहीं जाएगा। बालश्रम पर लगाम लगाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अक्षत गुप्ता ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में श्रम विभाग, शिक्षा विभाग सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।
उन्होंने श्रम विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बालश्रम को रोकने के लिए जनपद के सभी खनन पट्टे, क्षेत्र और फैक्ट्रियों आदि में बुधवार से ही छापेमारी अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि यदि इन स्थलों पर 14 वर्ष से कम आयु का कोई भी बच्चा कार्य करते हुए पकड़ा जाता है तो संबंधित पट्टेधारकों व मिल मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाए। जिलाधिकारी ने कुमाऊं सेवा समिति की जया मिश्रा के बैठक में उपस्थित नहीं होने पर स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए।
बैठक में उप श्रमायुक्त कुमाऊं मंडल अनिल पेटवाल, सहायक श्रम आयुक्त ऊधमसिंह नगर अनिल कुमार यादव, मुख्य शिक्षा अधिकारी नीता तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी डीसी सती, डीपीओ एके मिश्रा, जावेद, कमलेश प्रताप सिंह कैड़ा आदि उपस्थित थे।