{"_id":"681bb25451ec458b9402f2f2","slug":"the-work-of-cleaning-canals-and-drains-has-started-rudrapur-news-c-235-1-ksp1006-126712-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: नहरों और नालों की सफाई का कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: नहरों और नालों की सफाई का कार्य शुरू
Thu, 08 May 2025 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 08 May 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
गदरपुर। पालिका प्रशासन ने बारिश से पूर्व नगर की नहरों और नालों की सफाई का कार्य शुरू करवा दिया है। बुधवार को पालिकाध्यक्ष मनोज गुंबर ने सभासदों के साथ नगर में चल रहे सफाई कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने आवास विकास काॅलोनी में जेसीबी मशीन की मदद से किए जा रहे सफाई कार्य का निरीक्षण करते हुए बारिश के मौसम में वार्डवासियों को होने वाली परेशानी से निजात दिलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि आवास विकास में मिनी बाईपास के अधूरे कार्य के अलावा ठंडी नदी की सफाई का कार्य भी कराया जाएगा। इस दौरान सभासद रमन छाबड़ा, सचिन गुप्ता, सलीम बाबा, चिंतन अरोरा, नाजिर अहमद, आकाश कोचर आदि साथ थे।
नगर पंचायत अध्यक्ष कराई नालों की सफाई
सुल्तानपुर पट्टी। बारिश के मौसम में पानी निकासी में होने वाली परेशानी को देखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव सैनी ने बुधवार को जेसीबी मशीन से नगर के हाईवे किनारे नालों की तलीझाड़ सफाई कराई। अध्यक्ष राजीव सैनी ने बताया कि बरसात का मौसम नजदीक आ रहा है। इसी के चलते नालों की सफाई की जा रही है।