{"_id":"63fb8918ee051fb4f00d71a4","slug":"the-work-of-cattle-herders-became-easy-now-the-machine-will-pick-up-cow-dung-rudrapur-news-c-8-1-66026-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पशुपालकों का काम हुआ आसान, अब मशीन उठाएगी गोबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पशुपालकों का काम हुआ आसान, अब मशीन उठाएगी गोबर
Sun, 26 Feb 2023 10:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 26 Feb 2023 10:00 PM IST
विज्ञापन
एमटेक छात्र ने विकसित किया बैटरी संचालित गोबर उठाने वाला संयंत्र
सुरेंद्र कुमार वर्मा
पंतनगर। जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय स्थित प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के फार्म मशीनरी एवं पावर इंजीनियरिंग विभाग में एमटेक छात्र मुखमीत सिंह ने बैटरी संचालित गोबर उठाने का संयंत्र ईजाद किया है। अब विभाग इस संयंत्र के व्यवसायिक उत्पादन की तैयारी कर रहा है।
विभाग के प्राध्यापक और परियोजना अधिकारी डॉ. जयंत सिंह, डॉ. टीपी सिंह के निर्देशन में संयंत्र बनाने वाले मुखमीत ने प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के स्टॉल पर बताया कि यह यंत्र पशुशाला के फर्श से गोबर उठाने के लिए उपयोगी है। इस यंत्र से एक घंटे में लगभग आधा एकड़ फर्श को साफ किया जा सकता है। जबकि इसी काम को करने के लिए एक व्यक्ति को 22 घंटे का समय लगता है। यह यंत्र लगातार डेढ़ घंटे तक कार्य कर सकता है। जिसके बाद बैटरी को साढ़े चार घंटे तक चार्ज करना पड़ता है। यह यंत्र 0.9 किलोवाट डीसी मोटर की मदद से काम करता है। इसकी क्षमता 4000 किग्रा. प्रतिघंटा और इसका वजन 135 किग्रा. है। इस यंत्र को बनाने में लगभग 45 हजार रुपये लागत आई है। यह यंत्र डेयरी उद्योग से जुड़े पशु पालकों के लिए बहुत उपयोगी होगा। यंत्र को शीघ्र ही निजी संस्थान के माध्यम से बाजार में उपलब्ध कराया जाएगा।
-- इंसेट:
टिकली बनाने का हस्त यंत्र भी बनाया
पंतनगर। हस्त चालित यह यंत्र गोबर उठाने के अलावा टिकली का यंत्र भी बनाया है। इससे पशुशाला के फर्श से गोबर उठाकर सीधे टिकली में परिवर्तित किया जा सकता है। यह जीआई पाइप का बना है। इसका वजन 4.5 किलोग्राम और लंबाई 80 सेमी. है। इसकी क्षमता 50 किग्रा. प्रतिघंटा है। इसे बनाने में मात्र 500 रुपये लागत आई है। संवाद