फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The wheels of the dilapidated buses recovered from the mountains stopped in the valley

Udham Singh Nagar News: पहाड़ से मिली खटारा बसों के तराई में थमेे पहिये

Fri, 16 May 2025 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 16 May 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
The wheels of the dilapidated buses recovered from the mountains stopped in the valley
रुद्रपुर। नई बसों के लिए तरस रहे रोडवेज डिपो की पहाड़ी डिपो से मिली पुरानी बसों ने सिरदर्दी बढ़ा दी है। पहाड़ी डिपो से मिली बसों में लगातार खराबी आ रही है।
विज्ञापन

वर्तमान में डिपो की चार बसों का संचालन नहीं हो रहा है। डिपो प्रबंधन ने दो कंडम बसों को नीलाम करने की संस्तुति कर दी है। रोडवेज डिपो को करीब चार महीने पहले रानीखेत और रामनगर डिपो से नौ पुरानी बसें मिली थीं। आठ-नौ लाख किमी चली यह बसें लंबा सफर करने लायक नहीं हैं। पहाड़ से मिली बसों को कम दूरी की सेवाओं में लगाया गया है। 100-150 किमी दूरी वाली सेवाओं में ही इनका उपयोग किया जा रहा है। पहाड़ से मिली दो बसों में लगातार खराबी आ रही है। दोनों बसें डिपो के कार्यालय परिसर में खड़ी कर दी गईं हैं। डिपो में पहले से शामिल दो बसों को नीलाम करने की संस्तुति डिपो प्रबंधन ने निगम प्रबंधन को कर दी है।
विज्ञापन

यह दोनों बस करीब 13 लाख किमी का सफर तय कर चुकी हैं। डिपो के बेड़े में शामिल सभी 41 बस 5-6 साल पुरानी हैं। डिपो को नई बस आवंटित करने का प्रस्ताव भी परवान नहीं चढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed