फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   The wanted forest mafia got caught

भाजपाइयों ने किया सीएम रावत का भव्य स्वागत

Wed, 19 Jul 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर Updated Wed, 19 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन

रुद्रपुर से बनबसा जा रहे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के सितारगंज पहुंचने पर भाजपाइयों ने उनका फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया और क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। भाजपाइयों ने सितारगंज से खटीमा तक जगह-जगह अत्यंत जर्जर सड़क के शीघ्र निर्माण की भी मांग की।

विज्ञापन


  मंगलवार को सुबह करीब सात बजे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत रुद्रपुर से यहां बिज्टी चौराहा पहुंचे। भाजपाइयों ने सीएम रावत का गर्मजोशी के साथ फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। साथ ही क्षेत्र की समस्याएं रखीं। भाजपाइयों ने कहा कि सड़क निर्माण कंपनी द्वारा सितारगंज से खटीमा तक सड़क का निर्माण किया जा रहा है। जगह-जगह सड़क अत्यंत जर्जर है। जिससे आएदिन हादसे होते रहते हैं।
विज्ञापन


कहा कि निर्माण कंपनी को जल्द से जल्द सड़क का निर्माण करने के आदेश दिए जाएं। इस पर सीएम रावत ने भाजपाइयों को शीघ्र ही सड़क का निर्माण कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कमल जिंदल, सांसद प्रतिनिधि सुमन राय, रतन लाल गुप्ता, मंडल अध्यक्ष डालचंद राजपूत, सुराज खां गुड्डू, अनिरुद्ध राय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed